फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   July received seven percent more rainfall than average climate change reason for monsoon uneven distribution

जलवायु परिवर्तन: जुलाई में औसत से सात फीसदी अधिक बारिश, कहीं ज्यादा-कहीं कम; जानें अपने राज्य का हाल

Fri, 01 Aug 2025 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:01 AM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जहां राजस्थान और लद्दाख जैसे इलाकों में सामान्य से बेहद अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं पूर्वोत्तर के कई राज्यों और दिल्ली जैसे इलाकों में वर्षा में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस असमान वितरण को जलवायु परिवर्तन से उपजा एक स्पष्ट संकेत मान सकते हैं।

विज्ञापन
July received seven percent more rainfall than average climate change reason for monsoon uneven distribution
बारिश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई माह में औसत से 7% ज्यादा बारिश हुई है लेकिन कहीं ज्यादा तो कहीं कम। मानसून के असमान वितरण के लिए जलवायु परिवर्तन को कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जहां राजस्थान और लद्दाख जैसे इलाकों में सामान्य से बेहद अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं पूर्वोत्तर के कई राज्यों और दिल्ली जैसे इलाकों में वर्षा में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस असमान वितरण को जलवायु परिवर्तन से उपजा एक स्पष्ट संकेत मान सकते हैं। पूरे देश में जुलाई के दौरान केवल दो राज्य ऐसे रहे जहां बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई। राजस्थान में सामान्य से 89 फीसदी और लद्दाख में 161 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं चार राज्य ऐसे हैं जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई है और 23 राज्यों में वर्षा को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयशंकर बोले: 'ग्रेटर बांग्लादेश' के दुष्प्रचार से निपटने के लिए तत्पर; राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर कड़ी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में एक से 29 जुलाई तक सामान्य से 8 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि यह कमी सीमित रही, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने राज्य को सामान्य वर्षा की श्रेणी में रखा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि वर्षा का यह असमान वितरण कृषि और जल आपूर्ति को लेकर चिंता का कारण बन सकता है, विशेषकर उन जिलों में जहां पहले से ही जल स्तर कम है। वहीं पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा में भारी गिरावट दर्ज की गई। मेघालय में सामान्य से 56 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसे वर्षा में भारी कमी की श्रेणी में रखा गया है।


उत्तर-पश्चिम भारत में मिश्रित तस्वीर
उत्तराखंड में सामान्य 567 मिमी वर्षा हुई, जबकि हरियाणा में 12 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। चंडीगढ़ में नौ फीसदी की गिरावट रही, परंतु दोनों राज्यों को भी सामान्य श्रेणी में ही रखा गया है। दिल्ली में 26 फीसदी कम केवल 178.1 मिमी बारिश हुई। हिमाचल में आठ फीसदी अधिक वर्षा हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर में 10 फीसदी की कमी रही। वहीं, मध्य भारत में बारिश संतोषजनक रही। यहां सामान्य से 55 फीसदी अधिक वर्षा हुई।

  • जबकि गुजरात में 33 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। दमन, दादरा और नगर हवेली में 25 ,ओडिशा में 13 और छत्तीसगढ़ में 14 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। महाराष्ट्र और गोवा में सामान्य के आसपास वर्षा रही। दक्षिण भारत में सामान्य वर्षा हुई है।

ये भी पढ़ें: Vice President Polls: उपराष्ट्रपति चुनाव की उल्टी गिनती शुरु, चुनाव आयोग कभी भी कर सकता है कार्यक्रम की घोषणा
 

मेघालय जिसका शाब्दिक अर्थ है बादलों का घर, अब अपने नाम के अनुकूल नहीं रह गया है। यह राज्य, जो दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों मासिनराम और चेरापूंजी के लिए जाना जाता है, आज गहराते सूखे की चपेट में है। राज्य में वर्तमान मानसून के दौरान देश में सबसे अधिक 56% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। 1 जून से 28 जुलाई तक मेघालय में केवल 690.7 मिमी वर्षा हुई, जबकि औसत सामान्य वर्षा 1,555.4 मिमी होनी चाहिए थी। वहीं, सूखा माने जाने वाला राज्य झारखंड इस बार मेघालय से आगे निकल गया, जहां 732.6 मिमी वर्षा हुई यानी सामान्य से 53% अधिक। इससे स्पष्ट होता है कि पूर्वोत्तर भारत का यह अत्यधिक आर्द्र राज्य अब एक मध्यम से गंभीर शुष्कता की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed