फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar said Ready to deal with the propaganda of 'Greater Bangladesh'

जयशंकर बोले: 'ग्रेटर बांग्लादेश' के दुष्प्रचार से निपटने के लिए तत्पर; राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर कड़ी नजर

Fri, 01 Aug 2025 04:02 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 01 Aug 2025 04:02 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा, ढाका में 'सल्तनत-ए-बांग्ला' नामक एक इस्लामी समूह, (जिसे 'तुर्की यूथ फेडरेशन' नामक एक तुर्की एनजीओ का समर्थन प्राप्त है) की ओर से 'ग्रेटर बांग्लादेश' का एक नक्शा जारी किया गया है, जिसमें भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं।  सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
Jaishankar said Ready to deal with the propaganda of 'Greater Bangladesh'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार 'ग्रेटर बांग्लादेश' के दुष्प्रचार से निपटने के लिए तत्पर है। जयशंकर ने कहा, ढाका में 'सल्तनत-ए-बांग्ला' नामक एक इस्लामी समूह, (जिसे 'तुर्की यूथ फेडरेशन' नामक एक तुर्की एनजीओ का समर्थन प्राप्त है) की ओर से 'ग्रेटर बांग्लादेश' का एक नक्शा जारी किया गया है, जिसमें भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखती है और इसकी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करती रहती है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री 'ग्रेटर बांग्लादेश' के दुष्प्रचार से निपटने के संबंध में बृहस्पतिवार को राज्यसभा में रणदीप सिंह सुरजेवाला की ओर से पूछे गए सवाल पर जावब दिया। उन्होंने कहा, सरकार की नजर इस तरह रिपोर्टों पर है।
विज्ञापन


बता दें कि यह नक्शा ढाका विश्वविद्यालय में प्रदर्शित किया गया था। यह प्रदर्शनी 14 अप्रैल, 2025 को पोहेला बैसाख के अवसर पर ढाका विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। हालांकि, आयोजकों ने किसी भी विदेशी राजनीतिक संस्था से संबंध होने से इन्कार किया। यहां तक कि बांग्लादेश सरकार के फैक्ट जांच प्लेटफॉर्म, 'बांग्लाफैक्ट' ने भी दावा किया है कि बांग्लादेश में 'सल्तनत-ए-बांग्ला' के सक्रिय होने का कोई सबूत नहीं है। इसने आगे स्पष्ट किया कि यह 'मानचित्र' पूर्ववर्ती बंगाल सल्तनत के संदर्भ में एक ऐतिहासिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed