फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judge says, i got many fones, I will follow only law.

लालू के सामने जज का खुलासा- आपके पक्ष में बहुत फोन आ रहे हैं लेकिन मैं अपना काम करूंगा

Fri, 05 Jan 2018 04:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
Judge says, i got many fones, I will follow only law.

रांची की सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल सु्प्रीमो लालू यादव की सजा पर फैसला बेशक कल तक के लिए टाल दिया हो लेकिन जज के एक खुलासे ने लालू समर्थकों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चारा घोटाला: लालू यादव को फिर मिली एक दिन की राहत, कल आएगा फैसला
विज्ञापन


रांची स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर लालू समर्थकों के विशेष जमावड़े के बीच जज ने टिप्पणी करते हुए कहा कि "मुझे आपके लिए बहुत फोन कॉल और सिफारिश मिल रही है, लेकिन आप निश्चित रहिए, मैं केवल अपने कानून का पालन करूंगा।" जज की इस टिप्पणी से कोर्ट में मौजूद लालू के साथ ही उनके समर्थक भी सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



हालांकि इसके बाद जज कुछ नहीं बोले और सजा पर फैसला कल तक के लिए टाल दिया। वहीं जज की इस टिप्पणी के बाद राजद की ओर से सफाइयों का दौर शुरू हो गया। पार्टी के बयान में कहा गया कि उनकी तरफ से किसी ने भी जज को इस संबंध में फोन नहीं किया है। हो सकता है कुछ समर्थक अपने स्तर पर ऐसा प्रयास कर रहे हों लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करते

लालू के सामने जज ने किया खुलासा

Judge says, i got many fones, I will follow only law.

बता दें कि रांची ‌‌स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे हैं। बता दें कि बीते 23 दिसंबर को लालू यादव समेत 16 आरोपियों को देवघर कोषागार से अवैध रूप से फंड निकालने के मामले में दोषी करार दिया गया था।

कोर्ट ने सजा के लिए 3 जनवरी की तारीख मुकर्रर की ‌थी। लेकिन सजा पर फैसला नहीं हो सका। अब शुक्रवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।

फैसला सुनने के लिए लालू यादव आज कोर्ट पहुंचे हुए थे, उन्हीं के सामने जज शिवपाल सिंह ने खुलासा किया कि "लालू के सम‌र्थन में कुछ लोग उन्‍हें फोन कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रहिए मैं कानून से अपना काम करूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed