फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Fodder Scam: CBI Special Court Verdict On Lalu Yadav

चारा घोटाला: आज सीबीआई कोर्ट सुनाएगी लालू यादव को सजा

Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fodder Scam: CBI Special Court Verdict On Lalu Yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले मामले में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में पहले गुरुवार को फैसला आने वाला था। आपको बता दें कि इसके पहले भी वकील के निधन की वजह से मामले की सुनवाई टल गई थी। 

विज्ञापन


विशेष सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसंबर को लालू और 15 अन्य लोगों को देवघर मामले में दोषी करार दिया था और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र समेत छह लोगों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने सजा के ऐलान के लिए 3 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन


रांची की बिरसा मुंडा जेल से लालू और अन्य दोषियों को कोर्ट लाया गया लेकिन जज के सजा का ऐलान नहीं करने के फैसले के बाद इन सभी को वापस जेल ले जाया गया था। देवघर कोषागार से 1991 और 1994 के बीच 89.27 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए थे। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नासकॉम बोला- H-1B वीजा की अवधि आगे न बढ़ाने से अमेरिका को होगा नुकसान 

तेजस्वी समेत चार को अवमानना का नोटिस
सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने लालू के बेटे तेजस्वी यादव, राजद नेताओं रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया था। इन सभी को 23 जनवरी को कोर्ट में निजी रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया था। इन सभी ने लालू के खिलाफ आए फैसले को लेकर न्यूज चैनलों पर अदालत की आलोचना की थी। तेजस्वी बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed