{"_id":"5ffb3d398ebc3e30cf583788","slug":"jp-nadda-will-address-rally-in-assam-on-monday-cm-sonowal-will-also-be-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा आज असम में रैली को करेंगे संबोधित, सीएम सोनोवाल भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेपी नड्डा आज असम में रैली को करेंगे संबोधित, सीएम सोनोवाल भी रहेंगे मौजूद
Mon, 11 Jan 2021 12:36 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार से असम का दो दिवसीय दौरा करेंगे। नड्डा सिलचर में एक रैली को संबोधित करेंगे और पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा ने कहा कि नड्डा सोमवार को रैली को संबाधित करेंगे। वह मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत प्रदेश के पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। पहली बार 2016 में राज्य में सत्ता में आई भाजपा हालिया स्थानीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने को लेकर आश्वस्त है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस तीन बार के मुख्यमंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता तरूण गोगोई की गैरमौजूदगी में चुनाव में उतरेगी। गोगोई का पिछले साल निधन हो गया था।
विज्ञापन
विपक्षी दल को उम्मीद है कि विवादित नागरिकता (संशोधन) कानून समेत कई मुद्दों पर भाजपा रक्षात्मक रुख अपनाने के लिए मजबूर होगी।