फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda said Antimicrobial resistance has become major health concern due to overuse of antibiotics

Antibiotics Overuse: एंटीबायोटिक का बेजा इस्तेमाल गंभीर चिंता, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने NAP-2 का शुभारंभ किया

Wed, 19 Nov 2025 01:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 01:39 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने चेतावनी दी कि एंटीबायोटिक के गलत और अधिक इस्तेमाल से एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। उन्होंने कहा कि एएमआर सर्जरी और कैंसर इलाज तक को खतरे में डाल रहा है।

विज्ञापन
JP Nadda said Antimicrobial resistance has become major health concern due to overuse of antibiotics
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि एंटीबायोटिक का ज्यादा और गलत इस्तेमाल आम हो गया है, जिसके कारण एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (एएमआर) एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। उन्होंने यह बात राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAP-AMR 2025-29) के दूसरे संस्करण को लॉन्च करते हुए कही।

विज्ञापन

इस दौरान नड्डा ने कहा कि एएमआर की समस्या केवल साझा प्रयासों से ही हल हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी यात्रा 2010 में शुरू हुई थी और पहला एनएपी-एएमआर वर्ष 2017 में लाया गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि एएमआप सर्जरी, कैंसर इलाज और अन्य गंभीर उपचारों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अब नई कार्ययोजना एएमआर से निपटने के लिए जिम्मेदारी बढ़ाने, विभागों के बीच तालमेल मजबूत करने, और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देती है। साथ ही, जागरूकता, ट्रेनिंग, लैब क्षमता और अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण को मजबूत करना अब प्रमुख लक्ष्य होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi Blast: उमर के फोन में फिदायीन हमले के महिमामंडन का वीडियो, सुसाइड बॉम्बिंग को मानता था शहादत की मुहिम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया सही कदम

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. एके सूद ने इसे सही समय पर उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि एएमआर एक तरह की महामारी की तरह है, जो एशिया और अफ्रीका के देशों को ज्यादा प्रभावित कर रही है। उन्होंने बताया कि केरल और गुजरात में बिना पर्ची एंटीबायोटिक बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है और कुछ दवाओं व कीटनाशकों को भी खेती में उपयोग से रोका गया है।

साथ ही, ‘इंडिया एएमआर इनोवेशन हब’ के माध्यम से नई तकनीक और शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कई एजेंसियों और संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत हुआ है। डॉ. सूद ने कहा कि भारत इस वैश्विक लड़ाई में अग्रणी देशों में से एक है और अब नए प्लान से कदम और तेज होंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi 21 Kist: आज जारी होगी 21वीं किस्त, लेकिन इन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएंगे पैसे; जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed