फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda over the arrest of Telangana BJP President Bandi Sanjay Kumar, said - KCR and TRS will wiped out

JP Nadda: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के नड्डा, बोले- केसीआर और टीआरएस का होगा सफाया

Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने तेलंगाना सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का सफाया हो जाएगा। 

विज्ञापन
JP Nadda over the arrest of Telangana BJP President Bandi Sanjay Kumar, said - KCR and TRS will wiped out
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बी. संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं टीआरएस सरकार द्वारा भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने तेलंगाना सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, टीआरएस की भ्रष्ट और परिवार केंद्रित राजनीति के खिलाफ राज्य के हर कोने से भाजपा को मिल रहे भारी समर्थन को देखकर केसीआर चिंतित हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का सफाया हो जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई के छापे के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व पूर्व सांसद कविता कलवकुन्तला के परिवार का भी हाथ है। इसके बाद कविता ने इन आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उनके इस बयान के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कविता के आवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.संजय कुमार जनगांव में बिना पुलिस इजाजत धरने पर बैठने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed