फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा के 11वें अध्यक्ष बने जगत प्रकाश नड्डा, 1980 से अबतक किस-किस ने संभाला यह पद

Mon, 20 Jan 2020 07:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda beome BJP 11th party President Know the Complete list since 1980
जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : ANI

जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए जगत प्रकाश नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वह अमित शाह की जगह लेंगे। नड्डा अभी तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे। निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम की आधिकारिक घोषणा की।


 


जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक तत्कालीन बिहार (वर्तमान में झारखंड) के रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर थे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी हिमाचल का सीएम बनाना चाह रही थी, लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले आए।

भारतीय जनता पार्टी जनसंघ से अलग होकर 1980 में अस्तित्व में आई थी। 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ का गठन किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से भेंट की इसके बाद जनसंघ के निमार्ण की प्रक्रिया मई 1951 में शुरू हुई और  21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। आज जनसंघ से अलग होकर बनी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 1980 से अब तक कौन-कौन बने इस पार्टी के अध्यक्ष बने जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें....
 

JP Nadda beome BJP 11th party President Know the Complete list since 1980
अमित शाह - फोटो : ANI

अमित शाह

जगत प्रकाश नड्डा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह थे। अमित शाह 2014 से 19 जनवरी 2019 तक इस पद पर रहे। इन्हीं के कार्यकाल में भाजपा का स्वर्णिम युग आया और यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। 16 वर्ष की उम्र तक उन्होंने अपनी शिक्षा अपने ननिहाल गुजरात के मनसा में ग्रहण की जिसके बाद उनका परिवार गुजरात जाकर बस गया। बचपन से ही वह विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बेहद प्रभावित थे और अहमदाबाद में ही सक्रिय रूप से संघ में शामिल हो गए थे। इस एक कदम से उनके जीवन की दिशा ही बदल गई और वह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आगे बढ़ने लगे। फिलहाल अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री के पद पर हैं।

JP Nadda beome BJP 11th party President Know the Complete list since 1980
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

राजनाथ सिंह

अमित शाह से पहले मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। राजनाथ सिंह ने 2005-2009 और फिर  2013 - 2014 तक इस पद को संभाला। राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के बाभोरा गांव, तहसील चकिया, जिला वाराणसी (अब जिला चंदौली में स्थित) में रामबदन सिंह और गुजराती देवी के घर हुआ था।

1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा से विधायक के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले राजनाथ सिंह 1983 में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव बने थे। इसके बाद 1984 में वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 1986 से 1988 तक भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव और फिर 1988 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। राजनीति में लगातार सक्रिय रहते हुए 31 दिसंबर 2005 को राजनाथ सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बतौर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के हर कोने का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
JP Nadda beome BJP 11th party President Know the Complete list since 1980
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

नितिन गडकरी

मौजूदा मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी राजनाथ सिंह से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। नितिन गडकरी ने 2010 से 2013 तक पार्टी की कमान संभाली थी। गडकरी का जन्म 27 May 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। गडकरी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक मध्यमवर्गीय कृषि परिवार में हुआ था, नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है। आरएसएस से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के लिए उन्हें अपने प्रारंभिक जीवन में ही प्रेरणा मिली। 

गडकरी 1989 से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वह 1999-2005 तक महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे। वह 2009 तक महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे और जब वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए तो पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
JP Nadda beome BJP 11th party President Know the Complete list since 1980
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

एम वेंकैया नायडू

मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 2002 से 2004 तक भाजपा की कमान संभाली थी। एम वेंकैया नायडू का पूरा नाम मुप्पावारापु वेंकैया नायडू है। इनका जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव चावाटापलेम के किसान परिवार में हुआ था। 

कॉलेज के दिनों से ही वेंकैया नायडू आम आदमी के कल्याण में काफी दिलचस्पी रखते थे, विशेष तौर पर किसानों और समाज के दबे-कुचले वर्ग के मुद्दों को लेकर वह गहन चिंतन करते हैं। इसके चलते ही वह काफी कम उम्र से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे। नायडू 1973-74 में आंध्र विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में अपने समाजिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद 1977-80 तक नायडू ने आंध्र प्रदेश के जनता पार्टी युवा विंग अध्यक्ष का पद संभाला। 1978-83 और फिर 1983-85 में  आंध्र प्रदेश विधानसभा से विधायक चुने गए। यहां से इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1 जुलाई  2002 से 05 अक्टूबर 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2005 में नायडू को भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया। अगस्त 2017 से अबतक देश के उपराष्ट्रपति हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed