फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JNU Violence Mehak Mirza Prabhu who protested with Free kashmir posters

जेएनयू हिंसा: जानिए 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लहराने वाली लड़की की सच्चाई, जारी किया वीडियो

Tue, 07 Jan 2020 12:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 07 Jan 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
JNU Violence Mehak Mirza Prabhu who protested with Free kashmir posters
महक मिर्जा प्रभु - फोटो : Facebook

जेएनयू हिंसा के खिलाफ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान 'फ्री कश्मीर' का पोस्टर लहराने वाली लड़की का वीडियो सामने आया है। इसका नाम महक मिर्जा है। महक ने इस पोस्टर को लेकर हो रहे बवाल पर सफाई दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महक ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में बताया, 'गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन के दौरान एक पोस्टर उठाया था। यह पोस्टर वहां ही पड़ा था। मैंने इसे सिर्फ इसलिए उठाया था क्योंकि मैं कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा बहाल करने की बात कहना चाह रही थी। मैं कश्मीरी नहीं बल्कि मुंबई की रहने वाली हूं। मैं किसी गैंग का हिस्सा नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पोस्टर को लेकर भाजपा अब महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हो गई है। इस पोस्टर को लेकर आरोप लगाया कि इस पोस्टर को लेकर प्रदर्शन करने वालों के कुछ और ही इरादे थे। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या उन्हें फ्री कश्मीर भारत विरोधी अभियान बर्दाश्त है? फडणवीस ने 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर वाले विडियो ट्वीट कर लिखा, 'यह किस बात का प्रदर्शन है? फ्री कश्मीर के नारे क्यों लगाए जा रहे हैं? हम मुंबई में इस तरह के अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is the truth behind the Lady holding the placard "Free Kashmir" at Gateway protest. The picture created by entire social media came as an absolute shock to me. Placard meant freedom to express themselves, freedom from the internet lockdown which many people have been voicing for. I was voicing my solidarity for basic constitutional right. No other agenda or motive what so ever. If by being naive in understanding the impact it would have , and in the process create this stir. I apologise. I am artist who believes in basic human compassion.

A post shared by Mehak • Mirza • Prabhu (@mehak.mirza.prabhu) on


दरअसल, 'फ्री कश्मीर' को पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने वाली महिला का नाम महक मिर्जा प्रभु (37) है। वह मुंबई की रहने वाली है। महक लेखक और कहानीकार है। वह छोटी काल्पनिक कहानियां गढ़ती हैं और लोगों को उन कहानियों को सुनाती हैं।

महक के साथ एक और रचनात्मक साथी काम करता है। जिसका नाम मोहम्मद मुनीम हैं, जो कि मुंबई में रहने वाले एक कश्मीरी गायक-गीतकार हैं, जिसकी गीत और कविताएँ ज्यादातर घाटी से संबंधित होती हैं। जब मीडिया कर्मियों ने महक से नारों की उनकी पसंद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह कश्मीर से नहीं हैं, लेकिन सभी के लिए स्वतंत्रता चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed