फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jharkhand JDU president joined congress

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए को झटका, झारखंड जदयू अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

Sun, 30 Dec 2018 04:25 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 30 Dec 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand JDU president joined congress
जलेश्वर महतो व राहुल गांधी

भाजपा शासित प्रदेश झारखंड में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महतो शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और पार्टी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


झारखंड में लोकसभा चुनावों के बाद अगले वर्ष के अंत में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में महतो का कांग्रेस में शामिल होना एनडीए के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की मंशा महतो के सहारे आदिवासियों के बीच अपना जनाधार बढ़ाने की है।
विज्ञापन


इस साल राज्य में 3 उपचुनाव हारी भाजपा

इस साल राज्य में तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। इन तीनों में ही भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। हाल ही में कोलेबीरा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं इससे पहले गोमिया व सिल्ली सीट के लिए हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को जीत मिली थी। कांग्रेस और झामुमो आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन बनाने की प्रक्रिया में है। ऐसे में भाजपा के सहयोगी दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस में शामिल होना उसके लिए और नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed