{"_id":"66922ce0e6290f8c0f07adaf","slug":"jharkhand-cm-hemant-soren-meet-soniya-gandhi-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, बोले- न्यायपालिका को अपमानित कर रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, बोले- न्यायपालिका को अपमानित कर रही भाजपा
Sat, 13 Jul 2024 04:50 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:50 PM IST
सार
सोरेन ने कहा कि भारत के लोग बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वह बहुत सहते हैं और जब वे बर्दाश्त नहीं कर पाते तो वोट के जरिये अपनी बात रखते हैं। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी से मुलाकात करते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। मनी लॉड्रिंग मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सोरेन पहली बार अपनी पत्नी कल्पना के साथ सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंचे। सोरेन ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका को अपमानित कर रही है। इसके बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेल से आने के बाद सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मिलने आया हूं। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर सोनिया गांधी से कोई बात नहीं हुई। भाजपा के संविधान हत्या दिवस घोषित किए जाने के सवाल पर सोरेन ने कहा कि भारत के लोग बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वह बहुत सहते हैं और जब वे बर्दाश्त नहीं कर पाते तो वोट के जरिये अपनी बात रखते हैं। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केजरीवाल को जल्द जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो नेता हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाईकोर्ट ने 28 जून को सोरेन को जमानत दी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोरेन ने 4 जुलाई को फिर से सीएम पद की शपथ ली। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने दलील दी थी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया गया तो वह इसी तरह का अपराध कर सकते हैं और उन्होंने एससी/एसटी पुलिस थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि दोनों में इस वर्ष झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विपक्षी गठबंधन (इंडिया) विस चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर लड़ेगा।
दिल्ली सीएम के आवास पर भी गए
साेनिया गांधी से मिलने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत साेरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली सीएम के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। यहां सोरेन ने अरविंद केजरीवाल के बारे में बातचीत की और उनको जल्द जमानत मिलने की उम्मीद जताई।