फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JDU seeks action against RJD leaders for targeting Nitish

राजद-जेडीयू की दोस्ती में आयी दरार, जेडीयू ने कहा तस्लीमुद्दीन, रघुवंश पर करो कार्रवाई

Sun, 22 May 2016 07:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Sun, 22 May 2016 07:44 AM IST
सार

  •  नेताओं के नीतीश पर हमले तेज
  • राज्य नहीं चला पा रहे, देश का नेतृत्व क्या करेंगे

विज्ञापन
JDU seeks action against RJD leaders for targeting Nitish
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू और राजद के बीच बयानबाजी तीखी होती जा रही है। शुक्रवार को राजद के तीन नेताओं तस्लीमुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह और रघुवंश सिंह ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश पर हमला बोला था।

विज्ञापन


तस्लीमुद्दीन ने शनिवार को हमला और तेज कर दिया। उन्होंने नीतीश पर अक्षमता का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सही तरीके से राज्य की विधि-व्यवस्था नहीं देख पा रहे हैं। जब वह राज्य ही सही से नहीं चला पा रहे हैं तो देश का नेतृत्व क्या करेंगे। नीतीश को अगर राज्य नहीं देखना है तो मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें। हालांकि जदयू ने इस हमले का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन


राज्य के पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्याम रजक ने नीतीश की आलोचना करने वाले तीनों नेताओं को हताशा से भरा शख्स बताया है। जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद से तीनों नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि बयानबाजी पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब तक खामोश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजद के कुछ लोग बस बोल-बोल कर अपना समय बर्बाद कर रहे: रजक

JDU seeks action against RJD leaders for targeting Nitish
nitish kumar - फोटो : ani

श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार की क्षमता पर सवाल उठाने वाले राजद नेताओं को पहले अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजद का मतलब है लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी। अगर इन तीनों ने सीएम पर कोई टिप्पणी नहीं की है तो अन्य की टिप्पणी का कोई निहितार्थ नहीं है।

रजक ने राजद के रघुवंश सिंह को नेता मानने से भी इनकार किया और कहा कि राजद के कुछ लोग बस बोल-बोल कर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश अपनों के ही निशाने पर हैं। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के तीन कद्दावर नेताओं ने नीतीश पर एक साथ वार किया है। विपक्ष का आरोप है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। जानकारों की मानें तो राजद की अंदरूनी राजनीति का प्रभाव गठबंधन पर पड़ता दिख रहा है।

इस बयानबाजी के पीछे आगामी राज्यसभा व विधान परिषद के चुनाव में दावेदारी के लिए लालू प्रसाद पर दबाव बनाने की रणनीति है। उल्लेखनीय है कि रघुवंश, प्रभुनाथ और तस्लीमुद्दीन जैसे नेता गठबंधन में रहते हुए भी अब तक सत्ता और शक्ति से दूर हैं। रघुवंश ने तो यहां तक कहा है कि गठबंधन चंद नेताओं के बीच हुआ है न कि दो पार्टियों के बीच। वैसे रघुवंश के इस बयान को राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिरे से खारिज करते हुए इसे निजी बयान बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed