फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jdu and rld will become jan vikas party by merging

Exclusive: जेडीयू और रालोद मिलकर बनेगी जन विकास पार्टी

Tue, 15 Mar 2016 04:55 AM IST
राजदीप जाखड़/अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 15 Mar 2016 04:55 AM IST
सार

  • अप्रैल में एचडी देवगौड़ा और ओमप्रकाश चौटाला की पार्टियों के भी विलय करने की तैयारी।
  • अन्य छोटे दलों से भी चल रही बातचीत, भाजपा के खिलाफ बनाया जाएगा महागठबंधन।

विज्ञापन
jdu and rld will become jan vikas party by merging
नीतीश कुमार

विस्तार

लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को मिलाकर एक पार्टी बनाने का रास्ता साफ हो गया है। दोनों दलों ने एक साथ विलय करके जन विकास पार्टी बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भी पार्टी का विलय होगा। अप्रैल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस और ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो के अलावा अन्य कई दलों के साथ आने का दवा किया गया है।
विज्ञापन


बिहार में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की भारी सफलता से गदगद सीएम नीतिश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2019 की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इसके लिए नीतिश कुमार और रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह न केवल जनता परिवार को एक करने में जुटे हुए है, बल्कि अलग हुए दलों को एक करके नई पार्टी बनाकर यूपी चुनाव में भी महागठबंधन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में जेडीयू और रालोद ने पहल करते हुए दोनों पार्टियों का विलय करके नई पार्टी बना ली है। सूत्रों के मुताबिक नई पार्टी का नाम जन विकास पार्टी रखा गया है। पार्टी का चुनाव चिह्न पेड़ प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी अपनी पार्टी का विलय जन विकास पार्टी में कर रहे हैं।

अप्रैल में होगा पार्टी का विस्तार, बदल सकता है नाम

jdu and rld will become jan vikas party by merging
ओम प्रकाश चौटाला (फाइल फोटो)

सूत्रों के मुताबिक अप्रैल के आखिर तक जन विकास पार्टी का विस्तार होगा। जनता परिवार का हिस्सा रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी अपने दलों के साथ नई पार्टी में शामिल होंगे। इसके बाद जन विकास पार्टी का नाम और चिह्न भी कोई और प्रस्तावित किया जा सकता है।

यूपी विस चुनाव के लिए बनेगा महागठबंधन

नई पार्टी बनाने के बाद अगला कदम यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन तैयार करने का है। महागठबंधन में अपना दल, पीस पार्टी के अलावा बाबू सिंह कुशवाह, जयप्रकाश अंचल, फूल बाबू और भरत सिंह बघेल से भी बात चल रही है। इन सभी नेताओं ने गठबंधन में शामिल होने के लिए सकारात्मक रुख दिखाया है।

शरद अध्यक्ष, अजित सिंह होंगे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

शरद यादव को जन विकास पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष व चौधरी अजित सिंह को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है। राज्यसभा सांसद केसी त्यागी को पार्टी के प्रधान महासचिव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी जाएगी। बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नाम आदि की आधिकारिक घोषणा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed