{"_id":"634edfafd0630b38e567c813","slug":"jayalalithaas-death-inquiry-commission-report-public-four-characters-including-sasikala-under-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: जयललिता की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक, शक के घेरे में शशिकला समेत ये चार किरदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: जयललिता की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक, शक के घेरे में शशिकला समेत ये चार किरदार
Tue, 18 Oct 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:47 PM IST
सार
दो महीने से अस्पताल में भर्ती तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता का पांच दिसंबर 2016 को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद मेडिकल बुलेटिन में उनकी मौत की वजह को दिल का दौरा पड़ना बताया गया था।
विज्ञापन
jayalalithaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता की मौत की परिस्थियों की जांच रिपोर्ट तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को सार्वजनिक कर दी। रिपोर्ट में उनकी करीबी सहेली वीके शशिकला की भूमिका पर भी शक जताया गया है। इसके अलावा, उनके निजी डॉक्टर समेत एक वरिष्ठ अधिकारी भी इस शक के घेरे में है।
विज्ञापन
जयललिता की मौत की जांच के लिए न्यायमूर्ति ए. अरुमुगास्वामी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। अरुमुगास्वामी आयोग की पांच सौ पन्नों की रिपोर्ट को मंगलवार को राज्य की विधानसभा में पेश किया गया।
विज्ञापन
अपराध मानकर कराई जानी चाहिए जांच : जांच आयोग रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं। इसमें कहा गया है कि अम्मा (जयललिता) और चिनम्मा (शशिकला) के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि अम्मा की मौत को नेचुरल डेथ मानने की बजाए इसे क्राइम मानकर जांच कराई जानी चाहिए। अरुमुगास्वामी आयोग ने उनकी उनकी मौत की विस्तृत जांच की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में इन चार के खिलाफ जांच की सिफारिश
इस एक सदस्यीय आयोग ने राज्य सरकार से जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला, उनका इलाज करने वाले डॉक्टर एस. शिवकुमार, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भाष्कर और स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव जे. राधाकृष्णन के खिलाफ जांच की सिफारिश की है।
5 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल में हुआ था जयललिता का निधन
दो महीने से अस्पताल में भर्ती तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता का पांच दिसंबर 2016 को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी मौत की वजह को दिल का दौरा बताया गया था। जयललिता के बीमा पड़ने से निधन होने तक शशिकला उनके साथ थीं।
एआईडीएमके के कई नेताओं ने भी उठाए थे उनकी मौत पर सवाल
उस जयललिता की पार्टी एआईडीएमके के कई नेताओं ने उनके निधन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी सहयोगी शशिकला और उनके परिवार के सदस्यों ने इस मामले में काफी कुछ छिपाया है। इसके बाद पलानीस्वामी की सरकार ने जांच बैठाई थी।
जांच रिपोर्ट पर शशिकला ने दी ये प्रतिक्रिया
अरुमुगास्वामी जांच कमेटी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईडीएमके की निष्कासित नेता शशिकला ने कहा, मैं रिपोर्ट में मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करती हूं। मैंने जे. जयललिता के चिकित्सा उपचार में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। मैं इस जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।