फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jammu Kashmir Election Commision to visit for Prepardness meet Political Parties CEC Rajiv Kumar to lead news

J&K: जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने के लिए तैयार निर्वाचन आयोग, इस तारीख को दौरा; राजनीतिक दलों से मुलाकात तय

Fri, 02 Aug 2024 08:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 02 Aug 2024 08:53 PM IST
सार

बताया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार खुद आयोग की टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बाकी दोनों चुनाव आयुक्त- ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू भी मौजूद रहेंगे। श्रीनगर में निर्वाचन आयोग की टीम सबसे पहले राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Commision to visit for Prepardness meet Political Parties CEC Rajiv Kumar to lead news
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने इस साल के अंत तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर आयोग की एक टीम 8 से 10 अगस्त के बीच केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगी और यहां चुनाव कराने की संभावनाओं को परखेगी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार खुद आयोग की टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बाकी दोनों चुनाव आयुक्त- ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू भी मौजूद रहेंगे। श्रीनगर में निर्वाचन आयोग की टीम सबसे पहले राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगी। इसके अलावा यह टीम केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी और केंद्र बलों के अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य सचिव, डीजीपी, जिला चुनाव अधिकारी और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से भी मुलाकात करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद 10 अगस्त को निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू का दौरा करेगी और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों से मुलाकात करेगी। चुनाव आयुक्त इसके बाद जम्मू में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और चुनाव की तैयारियों को लेकर मीडिया को जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed