फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamaican PM Andrew Holness four days India Visit

Jamaican PM India Visit: चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे जमैका के पीएम होलनेस, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

Mon, 30 Sep 2024 10:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

Jamaican PM India Visit: जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Jamaican PM Andrew Holness four days India Visit
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। यह भारत की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंगलवार को उनकी कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत होगी। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौते किए जाने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पोस्ट में होलनेस ने कहा कि वह हमारे बीच होने वाली महत्वपूर्ण और प्रभावशाली चर्चाओं का उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाएंगे और दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को और गहरा करेंगे। होलनेस बुधवार को वाराणसी भी जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि होलनेस, पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री होलनेस अन्य गणमान्य व्यक्तियों और व्यापार व उद्योग जगत की हस्तियो के साथ भी बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने कहा था कि इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जो द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देंगे। भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed