{"_id":"587171d64f1c1b1c571588dc","slug":"jamaat-ul-mujahideen-militants-arrested-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. बंगाल के मालदा जिले में एनआई ने जेएमबी उग्रवादी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पं. बंगाल के मालदा जिले में एनआई ने जेएमबी उग्रवादी को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 08 Jan 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने राज्य के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि रिपन शेख उर्फ लिटन शेख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) की तस्करी के रैकेट में शामिल था। एनआईए सूत्रों ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किए गए उक्त उग्रवादी के खिलाफ कम से कम 14 राज्यों में मामले दर्ज हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। रिपन को गिरफ्तारी के बाद कोलकाता लाया गया है। उसके खिलाफ सेक्शन 489बी, 489सी और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी और धारा 16, 18, 489 बी, 489 सी और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि एनआईए ने हाल में ही मालदा में उक्त गिरोह के एक प्रमुख सदस्य टाइगर को गिरफ्तार किया था। टाइगर ने ही पूछताछ के दौरान एनआईए के अधिकारियों को रिपन के ठिकाने की जानकारी दी थी। इस गिरफ्तारी के बाद जिले में बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन