फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jamaat-ul-Mujahideen militants arrested in bengal

पं. बंगाल के मालदा जिले में एनआई ने जेएमबी उग्रवादी को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2017 04:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता 
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता  Updated Sun, 08 Jan 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
Jamaat-ul-Mujahideen militants arrested in bengal
फाइल फोटो - फोटो : getty images

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने  राज्य के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए सूत्रों  ने बताया कि रिपन शेख उर्फ लिटन शेख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) की तस्करी के रैकेट में शामिल था। एनआईए सूत्रों ने शनिवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किए गए उक्त उग्रवादी के खिलाफ  कम से कम 14 राज्यों में मामले दर्ज हैं। खुफिया  सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। रिपन को गिरफ्तारी के बाद कोलकाता लाया गया है। उसके खिलाफ सेक्शन 489बी, 489सी और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी और धारा 16, 18, 489 बी,  489 सी और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एनआईए ने हाल में ही मालदा में उक्त गिरोह के एक  प्रमुख सदस्य टाइगर को गिरफ्तार किया था। टाइगर ने ही पूछताछ के दौरान एनआईए के अधिकारियों को रिपन के ठिकाने की जानकारी दी थी। इस  गिरफ्तारी के बाद  जिले में बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed