फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaipur: Quality control and manufacturing training center established in Sapt Shakti Command, will get these b

जयपुर: सप्त शक्ति कमांड में स्थापित किया गया गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्माण प्रशिक्षण केंद्र, मिलेगा ये फायदा

Thu, 17 Apr 2025 09:29 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 09:29 PM IST
सार

जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान में गुणवत्ता नियंत्रण एवं निर्माण प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। गुणवत्ता नियंत्रण व 'वैल्यू फॉर मनी' सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
Jaipur: Quality control and manufacturing training center established in Sapt Shakti Command, will get these b
सप्त शक्ति कमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान ने एक अनूठी पहल के तहत चेतक जोनल क्वालिटी कंट्रोल एंड वर्क्स ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना भटिंडा मिलिट्री स्टेशन में की है। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने  22 मार्च 2025 को इस केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


गुणवत्ता नियंत्रण व 'वैल्यू फॉर मनी' सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। यह अत्याधुनिक सुविधा, उपयोगकर्ताओं, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप्स, ठेकेदारों एवं कार्यकारी अधिकारियों को गुणवत्ता नियंत्रण, नवीनतम निर्माण तकनीकों तथा निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की जांच के संबंध में शिक्षित करेगी।
विज्ञापन


इसमें एक जोनल टेस्ट लेबोरेटरी क्वालिटी कंट्रोल सेंटर शामिल है, जिससे यह सेंटर चीफ इंजीनियर, भटिंडा ज़ोन के लिए न केवल चल रहे सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच का सेंटर बना है, बल्कि सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के निर्धारित मानकों को भी सुनिश्चित करेगा।  आर्म्ड फोर्सेज  में  प्रशिक्षण, ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस एवं लॉजिस्टिक समुचितता की आवश्यकता के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव के प्रयासों को सर्वोत्तम मानकों के अनुसार बनाए रखना आवश्यक है ताकि उनका दीर्घकालिक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India-Pakistan Ties: 'पाकिस्तान से अच्छे संबंधों उम्मीद छोड़ दें', जनरल मुनीर के बयान पर भड़के सीएम हिमंत

परीक्षण, सैम्पलिंग एवं निर्माण प्रक्रियाओं की समझ को बढ़ाने के लिए यह केंद्र तीन भागों में विभाजित है जिसमे सिविल इंजीनियरिंग टेस्ट लैब, सैंपल रूम तथा पीएमजी कॉर्नर सम्मिलित है। पीएमजी कॉर्नर उपयोगकर्ताओं को श्रेष्ठ निर्माण पद्धतियों तथा नवीनतम निर्माण तकनीकों के संबंध में जानकारी प्रदान करता है, वहीं सिविल इंजीनियरिंग टेस्ट लैब निर्माण सामग्री की विभिन्न प्रकार की जांच और कार्यों से जुड़े कर्मियों जैसे साइट इंजीनियर्स एवं जूनियर इंजीनियर्स को प्रशिक्षण देने हेतु डिज़ाइन की गई है।

यह सुविधा निर्माण क्षेत्र में नवीनतम प्रवृत्तियों, डिज़ाइनों एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करती है। यह केंद्र दक्षिण पश्चिम कमान का एक सराहनीय प्रयास है, जिसका उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना, निर्माण की इष्टतम गुणवत्ता सुनिश्चित  करना  तथा नवीनतम सामग्री और तकनीकों का उपयोग कर परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाना है। इससे न केवल कार्यों में पारदर्शिता आएगी , बल्कि एएमडब्यूपी जैसे कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed