फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Jagdeep Dhankhar said: Bengal is on fire and Chief Minister busy doing petty politics

बंगाल में आग लगी हुई है और मुख्यमंत्री तुच्छ राजनीति करने में व्यस्त: जगदीप धनखड़

Mon, 07 Dec 2020 03:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Dec 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep Dhankhar said: Bengal is on fire and Chief Minister busy doing petty politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल की राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, राज्य में आग लगी हुई है और सीएम तुच्छ राजनीति में व्यस्त है। राज्य का सांविधानिक प्रमुख होने के नाते मैं बेहद आहत, चिंतित और दुखी हूं कि राज्य सरकार संविधान के रास्ते से भटक गई है। राज्य में कानून का राज खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा संविधान के रास्ते से भटकी राज्य सरकार
कोलकाता में रविवार को महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर डॉ. बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद धनखड़ ने कहा, इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैंने कई बार रिमाइंडर भेजा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। यह संकेत है कि मुझे राज्य सरकार को सांविधानिक रूप से काम करवाने के लिए अधिक जोर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


बीते दो महीने से मुख्य सचिव और डीजीपी ने कानून व्यवस्था पर मुझे कोई जानकारी नहीं दी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी कार्यशैली ऐसी है कि मुझे मजबूर किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और सही रास्ते पर लौट आएंगे।                
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज कराए जा रहे झूठे मामले: शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे ह्रैं। बंगाल में यह नई बात नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अन्याय के बाद उन पर झूठे केस दर्ज करा जेल में डाल दिया जाता है। राज्य में 130 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। लेकिन इससे न ही हम झुकेंगे और नही डरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed