फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IUML leader Abdurahman Kallai dubs Kerala minister marriage with CM daughter as adultery, apologizes later

केरल के मंत्री की सीएम की बेटी से शादी: आईयूएमएल नेता ने पहले बताया था 'नाजायज', अब मांगी माफी

Sun, 12 Dec 2021 02:28 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 02:28 PM IST
सार

आईयूएमएल के नेता अब्दुर्रहमान कल्लायी को अपने बयान पर माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वह अपने भाषण में केवल निजी जीवन पर धार्मिक दृष्टिकोण का जिक्र कर रहे थे और इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

विज्ञापन
IUML leader Abdurahman Kallai dubs Kerala minister marriage with CM daughter as adultery, apologizes later
पीडब्ल्यूडी मंत्री मोहम्मद रियास और वीणा विजयन - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता अब्दुर्रहमान कल्लायी ने केरल के पीडब्ल्यूडी मंत्री मोहम्मद रियास की केरल के सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन से शादी को 'नाजायज' बताया था लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी है। अब्दुर्रहमान कल्लायी ने कहा, 'मेरा किसी को व्यक्तिगत या परिवार के आधार पर चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं व्यक्तिगत जीवन पर धार्मिक दृष्टिकोण की बात कर रहा था। मैं इस घटना पर भी खेद व्यक्त करता हूं।' 

विज्ञापन


इससे पहले आईयूएमएल ने नेता ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री मोहम्मद रियास के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा था, 'आध्यात्मिकता मुस्लिम समुदाय का मूल सिद्धांत है और सच्चे मुसलमान वे हैं जो मुस्लिम धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं।' बता दें कि कल्लायी ने बीते गुरुवार को एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री मोहम्मद रियास और उनकी पत्नी वीणा विजयन के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण में लोक निर्माण विभाग के मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था, 'उनकी पत्नी कौन है? क्या यह शादी है? यह एक 'नाजायज' रिश्ता है।' इस विवादास्पद टिप्पणी के लिए कल्लायी की खूब निंदा की गई, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि स्थानीय सीपीआई (एम) नेता मुजीब की याचिका के आधार पर मुस्लिम लीग के नेता अब्दुर्रहमान कल्लायी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के प्रतिकूल कार्य करना) सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयन बोले, मां-बहनों की इज्जत करना सीखें
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकार की वक्फ बोर्ड नीति के खिलाफ मुस्लिम लीग के प्रदर्शन के दौरान अपने परिवार को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेताओं को दूसरों की मां-बहनों की इज्जत करना सीखना चाहिए। उन्होंने रैली के दौरान कथित असामाजिक नारेबाजी और टिप्पणियां करने पर मुस्लिम लीग पर हमला बोला।


रैली में विजयन के पिता को निशाना बनाते हुए कहा गया था कि वह ताड़ का रस निकलते थे और केरल उन्हें दहेज में नहीं दिया गया था। माकपा की बैठक में मुख्यमंत्री ने पूछा कि वक्फ के मामले में उनके स्वर्गवासी पिता को क्यों खींचा जा रहा है? क्या ताड़ से रस निकालना गलत है? जब उनका स्वर्गवास हुआ तो मैं दसवीं कक्षा में था। क्या ताड़ से रस निकालना गलत काम है? उन्होंने राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री पीए मोहम्मद रियाज से अपनी बेटी वीना की शादी पर ऐतराज जताने की भी आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed