{"_id":"62471f044e19e74101046ee5","slug":"itr-forms-for-2021-2022-notified-seeking-details-of-overseas-retirement-benefits-and-pf-interest-accrual-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITR Forms: 2021-22 के लिए जारी हुए आईटीआर फॉर्म, विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ और पीएफ पर ब्याज की मांगी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ITR Forms: 2021-22 के लिए जारी हुए आईटीआर फॉर्म, विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ और पीएफ पर ब्याज की मांगी जानकारी
Fri, 01 Apr 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:19 PM IST
सार
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 का आयकर रिर्टन भरने के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। इनमें करदाताओं से विदेशी सेवानिवृत्ति लाभ खातों से होने वाली आय की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को नए आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म जारी कर दिए। इनमें अन्य जानकारियों के साथ विदेश में सेवानिवृत्ति लाभों और सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक भविष्य निधि (पीएफ) जमा पर ब्याज के संबंध में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर-1 से आईटीआर-5 तक फॉर्म अधिसूचित किए हैं। कॉरपोरेट और ट्रस्ट के लिए आईटीआर-6 व आईटीआर-7 फॉर्म बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
आईटीआक-1 फॉर्म उन लोगों को भरना है जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और इसे अधिकांश रूप से पिछले साल की तरह ही रखा गया है। हालांकि, यह कहा गया है कि शुद्ध वेतन की गणना करते समय निर्धारिती को विदेशी सेवानिवृत्ति निधि से आय के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, आईटीआर-2 फॉर्म में ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक के भविष्य निधि योगदान पर पर अर्जित किए गए ब्याज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।