{"_id":"61696dbad087fc1e4d7c1d66","slug":"it-dept-detects-rs-184-cr-black-money-after-raids-on-mumbai-realtor-linked-entities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: रियल एस्टेट समूहों पर छापे मामले में 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति आई सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: रियल एस्टेट समूहों पर छापे मामले में 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति आई सामने
Fri, 15 Oct 2021 05:32 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 15 Oct 2021 05:32 PM IST
सार
सीबीडीटी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 2.13 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी और 4.32 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।
विज्ञापन
आईटी छापा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने हाल ही में मुंबई के दो रियल एस्टेट समूहों और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के परिवार के कुछ सदस्यों पर छापेमारी के बाद लगभग 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय का पता लगाया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आयकर विभाग के लिए नीति बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि सात अक्टूबर को मुंबई, पुणे, बारामती, गोवा और जयपुर में 70 परिसरों में तलाशी शुरू की गई थी। तलाशी के दौरान जुटाए गए सबूतों में कई बेहिसाब और बेनामी लेनदेन का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
इसमें शामिल संस्थाओं का नाम लिए बिना इस बयान में कहा गया है कि दो समूहों की लगभग 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय के सबूत, आपत्तिजनक दस्तावेज पाए गए हैं। सीबीडीटी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 2.13 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी और 4.32 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।
विज्ञापन
सीबीटीडी के मुताबिक, छापे की कार्रवाई से इन व्यापारिक समूहों द्वारा कई कंपनियों के साथ लेनदेन की पहचान हुई है, जो पहली नजर में संदिग्ध लगता है। अजीत पवार ने छापे के दिन मीडिया को बताया था कि उनकी तीन बहनों के परिसरों पर भी छापेमारी की गई, जिनमें से एक कोल्हापुर जिले में और दो महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहती हैं।