फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISRO signs deal with Russian company for astronauts

गगनयान: इसरो ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रूसी कंपनी से किया करार

Tue, 02 Jul 2019 11:57 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ISRO signs deal with Russian company for astronauts
ISRO
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान ‘गगनयान’ के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के चयन में सहयोग, उनके मेडिकल परीक्षण और अंतरिक्ष प्रशिक्षण को लेकर रूसी कंपनी ग्लावकोसमोस के साथ समझौता किया है। ग्लावकोसमोस रूसी प्रक्षेपण सेवा प्रदाता है और सरकारी कंपनी रोकोसमोस की सहायक कंपनी है।
विज्ञापन


पिछले महीने 27 जून को इस अनुबंध पर ग्लावकोसमोस की प्रथम उप-महानिदेशक नतालिया लोकतेवा और इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक यू अय्यर ने दस्तखत किए। ग्लावकोसमोस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह एचएसएफसी को भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उम्मीदवारों के चयन में परामर्श सहयोग, उनके मेडिकल परीक्षण और अंतरिक्ष उड़ान संबंधी प्रशिक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस मिशन की घोषणा की थी। इसके बाद इसरो ने तीन सदस्यीय चालक दल की अंतरिक्ष यात्रा के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र स्थापित किया है। इसरो अध्यक्ष के. सीवन ने कहा था कि गगनयान 2021 में प्रक्षेपित किया जाने वाला मिशन है । इस मिशन में एक महिला अंतरिक्ष यात्री को भेजे जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed