{"_id":"685a8205cec15c40a309c975","slug":"israel-iran-conflict-air-india-to-resume-middle-east-europe-flights-on-tuesday-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: एअर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें, ट्रंप के संघर्षविराम के एलान का दिखा असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: एअर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप की उड़ानें, ट्रंप के संघर्षविराम के एलान का दिखा असर
Tue, 24 Jun 2025 04:16 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 24 Jun 2025 04:16 PM IST
सार
Air India: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया था या उनका मार्ग बदल दिया गया था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्षविराम के एलान के बाद हवाई सेवा फिर से बहाल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
एअर इंडिया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम के बाद कतर समेत खाड़ी क्षेत्र के देशों ने अपने हवाई क्षेत्र खोल दिए हैं। इसके बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई और मस्कट समेत पश्चिम एशिया के लिए अपनी उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ, विशेष रूप से ईरान की ओर से कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल दागे जाने के बाद, क्षेत्र के कुछ देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय विमानन कंपनियों सहित अनेक उड़ानों को परिवर्तित करना पड़ा या रद्द करना पड़ा।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि उसने मंगलवार से क्षेत्र के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। एअर इंडिया दिल्ली-दुबई उड़ान और एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली-मस्कट सेवा संचालित कर रही है। अन्य शहरों के लिए वह उड़ानें धीरे-धीरे फिर से शुरू करेगी क्योंकि इस क्षेत्र में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं और अधिकांश परिचालन 25 जून से फिर से शुरू हो जाएंगे।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, एयरलाइन की उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहरों- दुबई, अबू धाबी, शारजाह, अल ऐन और रास अल खैमाह सहित पश्चिम एशिया के अन्य शहरों के लिए बुधवार से निर्धारित हैं। यह एयरलाइन पश्चिम एशिया के 13 शहरों के लिए प्रति सप्ताह लगभग 900 उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन ने आगे कहा कि यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द कर दी गई थीं, उन्हें भी धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट से आने-जाने वाली सेवाएं जल्द से जल्द फिर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इससे पहले एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, जैसे-जैसे पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, एयर इंडिया आज से इस क्षेत्र में अपनी उड़ानें धीरे-धीरे शुरू करेगी। पश्चिम एशिया के लिए और वहां से आने वाली ज्यादातर उड़ानों का संचालन 25 जून से पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। यूरोप के लिए और यूरोप से आने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द की गई थीं, उन्हें भी आज से धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट के लिए और वहां से आने वाली उड़ानों को भी जल्द फिर से शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव का विमान सेवा पर असर; एअर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस के अपडेट जारी
हालांकि, उन्होंने कहा, कुछ उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना है, क्योंकि उड़ानों के मार्ग बदलने और उड़ान समय बढ़ने का असर पड़ सकता है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और हमारी उड़ानों का समयबद्ध संचालन जल्द से जल्द बहाल हो। एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह उन हवाई मार्गों से दूर रहेगी जिन्हें किसी भी समय असुरक्षित माना गया है।
ईरान ने सोमवार को कथित तौर पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद उड़ानों के लिए यह बाधा पैदा हुई। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन मिसाइलों का निशाना कतर और इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने थे, जिनमें कतर का अल उदैद एयर बेस भी शामिल है, जो इस क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। इन हमलों को ईरान की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (नतांज, इस्फहान और फोर्डो) पर हवाई हमले किए थे।
इस स्थिति से परिचित दो अधिकारियों ने सीएनएन से पुष्टि की है कि अमेरिका ईरान के मिसाइल हमलों की निगरानी कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हगसेथ और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ डैन केन अभी सिचुएशन रूम में हैं और घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके पहले, ईरान के सरकारी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ईरान ने कतर में अमेरिकी अड्डे के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन