फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia Unrest Aviation Advisories amid Middle East Tension Air India IndiGo and other airlines Updates

Aviation Advisories: पश्चिम एशिया तनाव का विमान सेवा पर असर; एअर इंडिया-इंडिगो समेत कई एयरलाइंस के अपडेट जारी

Tue, 24 Jun 2025 04:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:02 AM IST
सार

ईरान के हमलों के बाद कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसके चलते कई एयरलाइन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कतर का हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और कतर एयरवेज आदि ने या तो अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं या उन्हें डायवर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
West Asia Unrest Aviation Advisories amid Middle East Tension Air India IndiGo and other airlines Updates
विमान (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच बीते 10 दिनों से जारी युद्ध का असर दुनियाभर की विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जंग की वजह से विमान कंपनियों को दुबई और दोहा जैसे खाड़ी के दो प्रमुख शहरों के लिए अपनी ढेरों उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कतर का हवाई रास्ता बंद होने की वजह से सोमवार को दोहा जाने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया। इसके अलावा, इंडिगो, स्पाइस जेट, कतर एयरवेज और अकासा एयर ने भी अपने-अपने अपडेट जारी किए हैं। 

विज्ञापन


एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, 'मध्य पूर्व में चल रही तनावपूर्ण स्थिति और कतर का हवाई रास्ता बंद होने के कारण, हमने कोच्चि से मस्कट होते हुए दोहा जाने वाली उड़ान को डायवर्ट कर दिया है। कन्नूर से जाने वाली फ्लाइट को वापस बुला लिया।' एयरलाइन ने यह भी बताया कि फिलहाल दोहा के लिए उसकी और कोई उड़ान नहीं है और उसका कोई विमान कतर में नहीं उतरा है। एयरलाइन ने कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जरूरी जानकारी के अनुसार अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए सारे जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


दोहा के लिए 25 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है एयरलाइन
एअर इंडिया एक्सप्रेस कतर की राजधानी दोहा के लिए 25 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है। कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से दोहा के लिए इसकी सीधी सेवाएं हैं। इसके अलावा, एयरलाइन के पास दोहा से आठ वन-स्टॉप गंतव्य हैं, जिनमें बंगलूरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं। 


ये भी पढ़ें: Trump On Ceasefire: '12 घंटे का पूर्ण सीजफायर'; ट्रंप बोले- इस्राइल-ईरान के अंतिम मिशनों के बाद युद्ध समाप्त..
 

इंडिगो ने भी एक्स पर पोस्ट कर जारी किया अपडेट 
इसके अलावा, इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों को लेकर अपडेट जारी किया है। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में तनाव के कारण उसकी कुछ उड़ानों में देरी या डायवर्जन हो सकता है। इंडिगो ने कहा, 'ये समायोजन यह सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं कि परिचालन सुरक्षित और अनुपालन हवाई क्षेत्र के भीतर रहे।'
 


 

विज्ञापन

स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए जारी की सूचना
स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दुबई में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वहां जाने या वहां से आने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए, यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी समय-समय पर स्पाइसजेट की वेबसाइट http://spicejet.com/#status पर जाकर चेक करते रहें। अगर किसी को मदद चाहिए, तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों +91 (0)124 4983410 या +91 (0)124 7101600 पर कॉल कर सकते हैं।
 

कतर एयरवेज ने अस्थायी निलंबित कीं उड़ानें
कतर में हवाई क्षेत्र बंद होने से कतर एयरवेज ने अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'कतर में हवाई यातायात बंद होने के कारण हमने अपनी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया है। हम सरकार और अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि प्रभावित यात्रियों की मदद की जा सके। जैसे ही हवाई मार्ग दोबारा खुलता है, हम अपनी उड़ानें फिर से शुरू करेंगे। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।'
 

अकासा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी 
मध्य पूर्व में हालात को देखते हुए अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मध्य पूर्व में जो हालात हैं, उनकी वजह से उस क्षेत्र से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है। हमें पता है कि इससे आपकी यात्रा की योजना बिगड़ सकती है, और इसके लिए हमें खेद है। हमारी टीमें हालात पर ध्यान दे रही हैं ताकि सभी उड़ानें सुरक्षित और तय नियमों के अनुसार चलें। आप अपनी यात्रा शुरू करने से पहले इस लिंक https://bit.ly/qpfltsts https://bit.ly/qpfltsts पर जाकर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें। अगर आपको किसी मदद की जरूरत हो, तो आप किसी भी समय हमारे 24x7 अकासा केयर सेंटर पर +91 9606 112131 पर कॉल कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी मदद के लिए तैयार है।



ये भी पढ़ें: Donald Trump on Iran: ईरानी मिसाइल हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को बधाई दी, कहा- अब शांति का समय

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित उड़ानों पर भी असर
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में हवाई रास्ते बंद होने के कारण हवाई अड्डे से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर आने से पहले अपनी एयरलाइन से अपनी उड़ान की जानकारी ले लें। हम आपके सहयोग की सराहना करते हैं। 
 

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ ने भी जारी की एडवाइजरी
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ ने भी एडवाइजरी जारी की है। हवाई अड्डे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण हवाई अड्डे से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच कर लें।
 

अहमदाबाद और मंगलुरु हवाई अड्डे ने भी जारी की एडवाइजरी
मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने भी एडवाइजरी जारी की है। दोनों एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट में कहा, मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने से हवाई अड्डों से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइन से जांच लें।
 


 

संबंधित वीडियो

कोचीन एयरपोर्ट पर भी उड़ानें प्रभावित
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसका असर भारत के कोचीन एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला, जहां सोमवार देर रात कई उड़ानों में देरी हुई, कुछ रद्द हुईं और कुछ का रूट बदलना पड़ा। कोचीन एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि शाम 6:53 बजे उड़ान भरने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को मस्कट की तरफ मोड़ दिया गया। मंगलवार रात 12:53 बजे दोहा जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान को रद्द कर दिया गया। सुबह 2:53 बजे कोचीन पहुंचने वाली कतर एयरवेज की फ्लाइट में भी देरी हुई, जिससे उसकी वापसी की उड़ान पर भी असर पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी जाने वाली एअर अरेबिया की फ्लाइट में देरी हुई और एतिहाद एयरवेज की एक उड़ान कोचीन लौट आई।

160 भारतीयों को लेकर जा रहा विमान कुवैत की ओर मोड़ा गया
ईरान द्वारा अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला करने के चलते 160 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहा एक विमान, जो इस्राइल से निकला था और भारत की ओर जा रहा था, उसे कुवैत की ओर मोड़ना पड़ा। यह विमान सोमवार दोपहर 2:30 बजे जॉर्डन की राजधानी अम्मान से उड़ान भरकर पहले कुवैत और फिर दिल्ली आने वाला था। लेकिन रास्ते में ही उसे वापस कुवैत लौटना पड़ा। विमान में मौजूद अरविंद शुक्ला नामक एक पोस्ट-डॉक्टरल फेलो ने बताया कि सभी यात्रियों को कुवैत एयरपोर्ट पर एक हॉल में रखा गया है और वे आगे की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। भारत का विदेश मंत्रालय और कुवैत में भारतीय दूतावास इस स्थिति पर नजर रख रहे हैं और लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed