{"_id":"63318f75bf70ad65f36f14bc","slug":"irctc-offers-durga-puja-special-menu-for-passengers-travelling-in-eastern-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: पहली बार ट्रेन में मिलेगा दुर्गा पूजा स्पेशल मेन्यू, व्रत वाले यात्रियों को मिलेगा खास तरह का स्टार्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IRCTC: पहली बार ट्रेन में मिलेगा दुर्गा पूजा स्पेशल मेन्यू, व्रत वाले यात्रियों को मिलेगा खास तरह का स्टार्टर
Mon, 26 Sep 2022 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 26 Sep 2022 05:09 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि इस मेन्यू में मटन, चिकन और मछली की थाली भी शामिल है। इन थालियों में खास बंगाली व्यंजन जैसे लुची (पूरी), पुलाव, आलू पोस्टो (खसखस के साथ आलू) शामिल होंगे। इसके अलावा इस मेन्यू में शामिल अन्य वस्तुओं में फिश फ्राई, कोलकाता बिरयानी और रसगुल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में मिलेगा बंगाली खाना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भारतीय रेलवे देश के लगभग सभी वर्ग के लोगों को ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा देता है। यही कारण है कि आज भी रेल से रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। अधिकतर लोगों को रेल से यात्रा करना पसंद होता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, दुर्गा पूजा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए दुर्गा पूजा स्पेशल व्यंजन लांच किए हैं। इसका फायदा उन यात्रियों को मिलेगा, जो देश के पूर्वी क्षेत्र में यात्रा करेंगे। भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पहली बार है जब यात्रियों को ट्रेन में पूजा थाली का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
70 ट्रेनों में उपलब्ध होंगे बंगाली व्यंजन
अधिकारियों ने बताया कि 'बंगाली व्यंजन' पश्चिम बंगाल के हावड़ा, सियालदह और आसनसोल स्टेशनों और झारखंड के जसीडीह जंक्शन से गुजरने वाली करीब 70 ट्रेनों में उपलब्ध होगें, जिनमें आईआरसीटीसी की ई-खानपान सुविधा है। उन्होंने आगे बताया कि इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री 1323 पर कॉल करके अपना भोजन बुक कर सकते हैं। उन्हें अपनी सीट पर यह भोजन मिलेगा। गौरतलब है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पिछले साल नवरात्रि के त्योहार के दौरान उपवास पर यात्रियों के लिए अपनी स्पेशल 'व्रत नवरात्रि' थाली शुरू की थी।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस मेन्यू में मटन, चिकन और मछली की थाली भी शामिल है। इन थालियों में खास बंगाली व्यंजन जैसे लुची (पूरी), पुलाव, आलू पोस्टो (खसखस के साथ आलू) शामिल होंगे। इसके अलावा इस मेन्यू में शामिल अन्य वस्तुओं में फिश फ्राई, कोलकाता बिरयानी और रसगुल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
बिना लहसुन प्याज वाला भोजन भी होगा उपल्ब्ध
अधिकारियों ने आगे बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के दौरान ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन के भोजन कराया जाएगा। बिना लहसुन प्याज वाले खाने के लिए उन्हें 1323 पर कॉल करके ऑर्डर देना होगा। आईआरसीटीसी देश भर के 400 स्टेशनों पर यह सुविधा मुहैया कराएगी।
व्रत करने वाले यात्रियों को मिलेगा खास तरह का स्टार्टर
वहीं, व्रत करने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल मेन्यू है। ऐसे यात्रियों को स्टार्टर्स में 'आलू चाप और साबूदाना टिक्की' दी जाएगी। वही मेन कोर्स में साबूदाना खिचड़ी और पराठे के साथ पनीर मखमली शामिल हैं। इसके अलावा कोफ्ता करी, और साबूदाना खिचड़ी वाली स्पेशल नवरात्रि थाली भी यात्रियों के लिए उपलब्ध है।