फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran suspends visa waiver for Indian nationals after misuse of facility by criminal elements News In Hindi

Iran Visa: ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-फ्री सुविधा की निलंबित, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 18 Nov 2025 12:36 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 12:36 AM IST
सार

ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को 22 नवंबर से तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कई भारतीयों को फर्जी नौकरी और विदेश भेजने के झांसे में ईरान ले जाया जा रहा था, जहां कई को अगवा कर फिरौती मांगी गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ईरान यात्रा या ट्रांजिट के लिए वीजा लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Iran suspends visa waiver for Indian nationals after misuse of facility by criminal elements News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

विस्तार

ईरान ने आम भारतीय पासपोर्ट धारकों को मिल रही वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा निलंबित कर दिया है। ऐसे में 22 नवंबर से ईरान जाने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा हासिल करना जरूरी होगा। ईरान ने यह कदम रोजगार के झूठे वादे या अन्य देशों में आगे यात्रा का आश्वासन देकर भारतीयों को धोखा दिए जाने की घटनाओं के बाद उठाया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि सरकार का ध्यान रोजगार के वादे या तीसरे देश की यात्रा का आश्वासन देकर भारतीय नागरिकों को ईरान में फुसलाए जाने की कई घटनाओं की ओर आकर्षित किया गया है।

विज्ञापन


ऐसी घटनाएं सामने आई हैं ईरान पहुंचने पर उनमें कुछ लोगों का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया। ईरान के इस कदम का उद्देश्य आपराधिक तत्वों की इस सुविधा के आगे दुरुपयोग करने से रोकना है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान जाने के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें ईरान के रास्ते तीसरे देशों में वीजा मुक्त यात्रा या आगे की यात्रा की पेशकश करने वाले एजेंटों से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- समृद्धि बढ़ी, रिश्तों में दूरी आई: बुजुर्गों की हालत पर जस्टिस सूर्यकांत ने जताई चिंता, युवाओं को दी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


समझिए क्यों रोकी गई वीजा छूट?
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, हाल के दिनों में कई भारतीयों को फर्जी नौकरी देने, या दूसरे देशों में भेजने का झांसा देकर ईरान ले जाया जा रहा था। कुछ एजेंट यह कहते थे कि ईरान जाने के लिए वीजा नहीं चाहिए, इसलिए आसानी से यात्रा हो सकती है। लेकिन ईरान पहुंचने पर कई लोगों के साथ गंभीर धोखाधड़ी हुई। मंत्रालय ने बताया कि कुछ भारतीयों को वहां किडनैप कर लिया गया और उनके परिवारों से फिरौती मांगी गई। इन घटनाओं के कारण ईरान सरकार ने वीजा-मुक्त सुविधा को रोकने का फैसला लिया है ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।


विदेश मंत्रालय ने दी सख्त चेतावनी
दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने भारतीय लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी एजेंट की बातों में न आएं, वीजा-फ्री यात्रा या ईरान के रास्ते किसी और देश में भेजने के दावे पर भरोसा न करें, नौकरी के नाम पर मिल रहे ऑफर को अच्छी तरह जांच लें। मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी भारतीय सतर्क रहें, क्योंकि ऐसे झूठे वादों के जरिए कई लोगों को धोखा देकर मुश्किल में डाला जा रहा है। इस तरह ईरान का यह कदम भारतीय नागरिकों को धोखाधड़ी और अपराध से बचाने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- गवाहों के पिछले बयानों को आभासी उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित किया जाना चाहिए: सर्वोच्च न्यायालय

समझिए अब क्या बदला है?
गौरतलब है कि ईरान के इस फैसले के बाद 22 नवंबर से भारतीयों को ईरान जाने के लिए वीजा जरूरी होगा। ऐसे में ईरान के रास्ते किसी तीसरे देश में जाने वालों को भी वीजा लेना पड़ेगा। बिना वीजा यात्रा की सुविधा अब बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed