फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internet service provider companies get orders to fulfill social responsibility

नए साल पर इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का निर्देश

Sun, 30 Dec 2018 05:18 AM IST
Gaurav Pandey पीयूष पांडेय, नई दिल्ली
पीयूष पांडेय, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 30 Dec 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
Internet service provider companies get orders to fulfill social responsibility
बच्चों को इंटरनेट पर मुहैया गंदी बातों से दूर रखने के लिए केंद्र सरकार ने सेवा प्रदाता कंपनियों को उपाय करने का निर्देश जारी किया है। नए साल 2019 में सभी कंपनियों को पैरेंटल कंट्रोल फिल्टर की समुचित व्यवस्था करने का जिम्मा सौंपा गया था। वेबसाइट, ई-मेल, ऐप समेत विभिन्न माध्यमों से भेजे जाने वाले संदेशों में उपलब्ध वयस्क सामग्री नौनिहालों तक नहीं पहुंचें। अब इसके लिए समुचित कदम कंपनियों को उठाने होंगे, जबकि पहले ऐसी कोई सामाजिक जिम्मेदारी उन पर नहीं थी। 
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग द्वारा सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को  कहा गया है कि वह अपने सभी उपभोक्ताओं को जागरुक करें कि ऑनलाइन मुहैया वयस्क सामग्री 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर विपरीत प्रभाव डालती है। इससे बचाव के लिए कंपनियां इंटरनेट का प्रयोग करने वाले, खासतौर पर अभिभावकों को सजग करें कि बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव गंभीर हो सकते हैं। इंसके मद्देनजर सभी सेवा प्रदाता (आईएसपी) पैरेंटल कंट्रोल फिल्टर का उपयोग करना वयस्कों को मुहैया कराएं। ताकि बच्चों को ऑनलाइन अश्लील फिल्मों, चित्रों समेत अन्य तरह की सामग्री से पूरी तरह दूर रखा जा सके। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक आमतौर पर बच्चों को माता-पिता का स्मार्टफोन आसानी से मिल जाता है। इसमें वह कई मौकों पर गेम डाउनलोड करते हैं और इस दौरान कई ऐप में अश्लील विज्ञापन खुलने की गतिविधियां होती है। ऐसे में यह जरूरी है कि इंटरनेट कंपनियां सावधानी बरतकर इस तरह के फिल्टर उपभोक्ताओं को मुहैया कराएं कि किसी भी सूरत में गंदी बातों से बच्चों को दूर रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ रामानुज के मुताबिक सेवा प्रदाता कंपनियों के लिए यह करना मुश्किल नहीं है। जबकि सरकार अगर यह सामाजिक जिम्मेदारी खुद निभाना चाहती तो उसे ढांचागत संसाधन पर काफी खर्च करना पड़ता। साथ ही आईटी पेशेवरों को रखना पड़ता। यही वजह है कि सरकार ने यह जिम्मेदारी व्यवसाय कर रही कंपनियों को सौंपी हैं।

देश में 50 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स

देश में 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। जबकि देश में कुल 65 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन प्रयोग करने वाले हैं जिसमें 31 करोड़ के करीब स्मार्टफोन प्रयोगकर्ता हैं। ऐसे में सर्वाधिक इंटरनेट प्रयोगकर्ता स्मार्टफोन रखने वाले हैं। दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बच्चों को इंटरनेट से दूर करने का इरादा हमारा नहीं है। आधुनिक युग में आसपास हो रहे बदलावों से वह वाकिफ रहें, लेकिन निर्धारित उम्र से पहले उन्हें ऐसी कोई सामग्री मुहैया नहीं होनी चाहिए। जो उनके दिमाग पर बुरा असर डाले और मनोवैज्ञानिक तौर पर वह कमजोर हो जाएं। 

उन्होंने कहा कि कई शोध और रिपोर्ट पर गौर करने के बाद सेवा प्रदाता कंपनियों को समुचित उपाय करने को कहा गया है। आने वाले नए साल की पहली तिमाही तक उनसे उठाए गए कदमों के बारे में पूछा जाएगा। इस पर कंपनियों से चर्चा भी की गई थी। वह रजामंद हैं और उम्मीद है कि जल्द सभी इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं को ऐसे फिल्टर इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा मुहैया कराए जाएंगे जिनके माध्यम से वह अपने बच्चों को वयस्क सामग्री से दूर रख सकेंगे। याद रहे कि देश में इसी साल तकरीबन 827 पोर्न वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक मामले में जारी निर्देशों के मद्देनजर उठाया है।  

गौरतलब है कि भारत वयस्क या अश्लील कंटेंट देखने के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 20 देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। यह खुलासा एडल्ट वेबसाइट पोर्नहब की रिपोर्ट में हुआ है। उसकी वेबसाइट पर सबसे अधिक देखने वाले अमेरिका के होते हैं, जबकि दूसरे स्थान पर ब्रिटेन का नाम और तीसरे पायदान पर भारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed