01:42 PM, 21-Jun-2020
पानी में किया योगाभ्यास
तमिलनाडु के रामेश्वरम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दो लोगों ने पानी में योगासन का अभ्यास किया। देखें वीडियो...
.
12:48 PM, 21-Jun-2020
एनडीआरएफ के जवानों ने गंगा घाट पर योग किया
वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने गंगा घाट पर योग किया।
12:33 PM, 21-Jun-2020
भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अनोखे तरीके से किया योगाभ्यास
दिल्ली में भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमीन पर बनाए आग के गोले में और मिट्टी का लेप लगाकर योग अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि 'मिट्टी लेप के बहुत फायदे हैं, अगर आप मिट्टी का लेप लगाते हैं तो आपका डायबिटीज और शुगर ठीक हो जाता है। इससे आपकी सारी बीमारी ठीक हो जाती है।'
12:22 PM, 21-Jun-2020
2019 में सद्गुरू ने पोर्ट ब्लेयर में ज्वाइंट सर्विसेस ट्राइ-कमांड के लिए भारतीय नौसेना के फ्लोटिंग डॉक पर सत्र संचालित किए थे। 2016 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सद्गुरु को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
12:21 PM, 21-Jun-2020
ईशा फाउंडेशन ने 2018 और 2019 में योग दिवस सशस्त्र सेनाओं को समर्पित किया था
ईशा फाउंडेशन ने 2018 और 2019 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सशस्त्र सेनाओं के लिए समर्पित किया था। 2018 में सद्गुरु सियाचन ग्लेशियर गए थे और वहां पर सैनिकों के लिए विशेष योग सत्र संचालित किए थे।
12:07 PM, 21-Jun-2020
योग करने से मनोवैज्ञानिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
सद्गुरु ने कहा कि 'अध्ययन बताते हैं कि महामारी के दौरान और बाद में इंसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती मनोवैज्ञानिक समस्याएं होंगी। जब समस्या हमारे ऊपर आए तो हमें खुद समस्या नहीं बन जाना चाहिए। योग अभ्यास में इससे मुक्त करने और आपके इम्यून सिस्टम को उन्नत बनाने की शक्ति है।'
12:02 PM, 21-Jun-2020
कोरोना महामारी के कारण सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया
ईशा फाउंडेशन आम तौर पर योग दिवस पर दुनियाभर में पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित करता है, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण कोई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। लेकिन कई ऑनलाइन वीडियो जारी किए गए हैं जो मानव तंत्र पर गहरे असर डालने वाले सरल योग-अभ्यास प्रस्तुत करते हैं।
12:00 PM, 21-Jun-2020
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सद्गुरु का संदेशः ‘योग आत्म-रूपांतरण की तकनीक है।’
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, सद्गुरु ने मानवता से योग अपनाने को और इस दुनिया में आनंदमय, शानदार, और असरदार इंसान बनने का संदेश दिया। सद्गुरु ने कहा कि योग ‘आत्म-रूपांतरण की तकनीक’ है।
11:51 AM, 21-Jun-2020
कब और कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?
11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 178 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को 90 दिनों के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव को मंजूर करने के संदर्भ में लिया गया यह सबसे कम समय है।
11:42 AM, 21-Jun-2020
21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्त्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष महत्त्व रखता है।