{"_id":"5fbe745f8ebc3e9bf00e1d47","slug":"insult-of-national-flag-in-gujarat-four-people-including-10-years-old-boy-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, 10 साल के लड़के समेत चार लोग हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, 10 साल के लड़के समेत चार लोग हिरासत में
Wed, 25 Nov 2020 08:42 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय झंडा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में आणंद जिले के उमरेठ कस्बे में कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उसके नाबालिग बेटे और उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक बी डी जडेजा ने कहा कि महिला और 10 से 14 साल की उम्र के तीनों लड़कों पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों लड़के ईद मनाने के लिए ‘इस्लामी प्रतीकों’ के साथ झंडा फहराना चाहते थे। हालांकि उन्होंने हरे झंडे के बजाय एक तिरंगा खरीदा जिस पर इस्लामी प्रतीक छपे थे।
विज्ञापन
जडेजा ने कहा कि स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लड़कों ने उमरेठ कस्बे के एक घर पर बदला हुआ तिरंगा फहराया है। हमने घर की मालिक महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे तथा उसके दो दोस्तों को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में हिरासत में लिया है। उसे लड़कों को इस तरह से तिरंगे को फहराने से रोकना चाहिए था।
विज्ञापन