{"_id":"5c215964bdec22571b3c24a3","slug":"inhs-sandhani-added-into-fleet-of-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ 10वां अस्पताल ‘आईएनएचएस संधानी’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ 10वां अस्पताल ‘आईएनएचएस संधानी’
Tue, 25 Dec 2018 03:40 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय नौसेना ने सोमवार को नौसैन्य स्टेशन करांझा में अस्पताल पोत ‘आईएनएचएस संधानी’ को अपने बेड़े में शामिल किया। पश्चिमी क्षेत्र के एनडब्ल्यूडब्ल्यूए (नौसेना पत्नी कल्याण संघ) की प्रमुख प्रीति लूथरा ने अस्पताल को बेड़े में जोड़ने संबंधी फलक का अनावरण किया।
विज्ञापन
‘आईएनएचएस संधानी’ भारतीय नौसेना का 10वां नौसेना अस्पताल है। इसमें सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल तैनात रहेंगे। इस पोत में 30 बिस्तरों का अस्पताल होगा। अस्पताल के सर्जन एवं प्रथम कमांड अधिकारी कैप्टन एचबीएस चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में नौसेना स्टेशन करंजा के तेज विस्तार के साथ यहां रहने वाले आठ हजार से अधिक नौसैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर इलाज के लिए एक आधुनिक अस्पताल की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
इस अस्पताल से स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और गति में सुधार होगा। साथ ही साथ शीघ्रता से इलाज भी उपलब्ध हो सकेगा। यही नहीं मरीजों को समुद्री मार्ग से मुंबई ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन