{"_id":"6291ee29f911e43be41b53a1","slug":"indus-water-treaty-pakistani-delegation-to-visit-india-talks-on-hydropower-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indus Water Treaty: भारत का दौरा करेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, जलविद्युत परियोजना पर होगी वार्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indus Water Treaty: भारत का दौरा करेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, जलविद्युत परियोजना पर होगी वार्ता
Sat, 28 May 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 May 2022 03:10 PM IST
सार
पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत पहुंचेगा। इस दौरान दोनों पक्षों में सिंधु जल समझौते की प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा करने की संभावना है।
विज्ञापन
सिंधु जल समझौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंधु जल समझौते के तहत जलविद्युत परियोजना पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी दल दिल्ली आएगा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत पहुंचेगा। इस दौरान दोनों पक्षों में सिंधु जल समझौते के तहत प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष बाढ़ की अग्रिम सूचना और सिंधु जल के स्थायी आयोग की वार्षिक रिपोर्ट पर भी चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 1,000 मेगावाट क्षमता की पाकुल दुल पनबिजली योजना पर भी बात हो सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त सैयद मेहर अली शाह ने कहा, यह 118वीं द्विपक्षीय बैठक होगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच इसी साल दो से चार मार्च तक तीन दिवसीय वार्ता हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल ऐसी किसी भी जलविद्युत परियोजना का दौरा नहीं करेगा, जिसका निर्माण झेलम व चिनाब जैसी नदियों पर किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत आएगा जहां दोनों देश पीसीआईडब्ल्यू का आयोजन करेंगे। एक जून को यह दल पाकिस्तान वापस लौट जाएगा।