फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo mumbai ahmedabad flight delayed tissue paper danger note

मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो के विमान में मिला 'डेंजर' लिखा टिश्यू पेपर, 8 घंटे की देरी से उड़ी फ्लाइट

Wed, 01 Apr 2026 10:21 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 01 Apr 2026 10:21 PM IST
सार

मुंबई से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में 'डेंजर' यानी खतरा लिखा एक टिश्यू पेपर मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की तलाशी ली। इसके बाद उड़ान में 8 घंटे से ज्यादा की देरी हो गई। जांच में कुछ न मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
indigo mumbai ahmedabad flight delayed tissue paper danger note
इंडिगो - फोटो : ANI

विस्तार

हवाई सफर के दौरान एक छोटी सी शरारत कितनी भारी पड़ सकती है, इसका एक बड़ा उदाहरण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दरअसल, अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की एक फ्लाइट के अंदर 'डेंजर' लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर बरामद हुआ। इसके बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया।  
विज्ञापन


रात डेढ़ बजे की घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के करीब 1:30 बजे की है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 911 मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिए बिल्कुल तैयार थी। विमान रात 1:21 बजे पुशबैक की तरफ बढ़ा ही था कि तभी क्रू मेंबर्स की नजर गैली यानी विमान की रसोई वाले हिस्से में क्रू फोल्डर के नीचे दबे टिश्यू पेपर पर पड़ी। उस पर 'डेंजर' लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: बहरीन में अमेजन के डाटा सेंटर पर बरसीं ईरानी मिसाइलें, बैंकिंग सिस्टम ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने दी ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना
पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी। खतरा भांपते हुए विमान को फौरन एक 'आइसोलेशन बे' में ले जाया गया। वहां पुलिस की बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) और सुरक्षा टीमों को तुरंत तैनात किया गया। विमान में मौजूद सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। इसके बाद पूरे प्लेन, सभी यात्रियों और उनके सामान की बेहद बारीकी से तलाशी ली गई। घंटों तक चले जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। 

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
जो फ्लाइट रात को 1:30 बजे उड़ान भरकर तड़के 2:50 बजे अहमदाबाद पहुंचने वाली थी, उसने सुरक्षा जांच के बाद सुबह 9:48 बजे मुंबई से उड़ान भरी और सुबह 10:36 बजे अहमदाबाद पहुंची। पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्व के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed