फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo launches female friendly seat selection option here what it meanes

Indigo: इंडिगो ने फ्लाइट में महिलाओं को अपनी पसंद की सीट चुनने का दिया विकल्प, जानिए क्या है योजना

Thu, 30 May 2024 08:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 May 2024 08:19 AM IST
सार

महिला यात्री अब वेब चेक-इन पर यह पता कर सकेंगी कि किस सीट को पहले से ही आरक्षित किया जा चुका है और किसे नहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को और सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। 

विज्ञापन
indigo launches female friendly seat selection option here what it meanes
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके तहत महिला यात्रियों को अपनी पसंद की सीट चुनने का विकल्प मिलेगा। महिला यात्री अब वेब चेक-इन पर यह पता कर सकेंगी कि किस सीट को पहले से ही आरक्षित किया जा चुका है और किसे नहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को और सुरक्षित और आरामदायक बनाना है। 
विज्ञापन


एयरलाइंस का बयान- इस पहल पर गर्व
यह सुविधा विशेष रूप से महिला यात्रियों के यात्री नाम रिकॉर्ड (पीएनआर) के लिए तैयार की गई है। जिसमें अकेले यात्रा कर रही महिलाओं और अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही महिलाओं के लिए भी सुविधा मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि इंडिगो को एक नई सुविधा की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इस सुविधा का उद्देश्य हमारी महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाना है। इसे बाजार की रिसर्च के बाद तैयार किया गया है और फिलहाल इसे पायलट मोड में लागू किया गया है। 
विज्ञापन


बिजनेस श्रेणी भी उपलब्ध कराएगी इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगा ने कहा कि 'हम अपने सभी यात्रियों को एक अद्वितीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह नई सुविधा उसी लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में हमारे द्वारा उठाए जा रहे कदमों में से एक है।' देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने हाल ही में इस साल से अपने विमानों में बिजनेस श्रेणी उपलब्ध कराने का भी एलान किया है। इंडिगो अपनी स्थापना की 18वीं वर्षगांठ पर अगस्त में अपनी भविष्य की योजना का खुलासा करेगी। कंपनी ने 30 चौड़े आकार वाले विमान खरीदने की योजना का भी बीते दिनों एलान किया था। गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइंस में अभी सिर्फ इकॉनोमी क्लास है और इसके बेड़े में 360 विमान हैं और यह रोजाना करीब 2000 उड़ानों का संचालन करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed