फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों की दखलंदाजी साजिश, जानें क्या कहता है पोल

Thu, 04 Feb 2021 05:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 04 Feb 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Indians do not believe foreign celebrities rihanna Greta thunberg Conspiracy talking about farmers protest in amar ujala poll
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग समेत कई विदेशी हस्तियों ने भी ट्वीट किए। इसके बाद देसी सितारे बचाव में उतरे और इसे देश की संप्रभुता के खिलाफ बताया। इस मसले पर अमर उजाला ने ट्विटर पर एक पोल चलाया और लोगों से उनके विचार जानने की कोशिश की। इस पोल के नतीजे चौंकाने वाले हैं। लोगों का मानना है कि विदेशी हस्तियां किसी साजिश के तहत किसान आंदोलन पर बात नहीं कर रही हैं।

इस सवाल पर था पोल

Indians do not believe foreign celebrities rihanna Greta thunberg Conspiracy talking about farmers protest in amar ujala poll
Rihanna
बता दें कि अमर उजाला ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया था। इसके तहत सवाल पूछा गया था, 'क्या सोची समझी साजिश के तहत विदेशी हस्तियां भारतीय किसान आंदोलन पर बात कर रही हैं?' इस सवाल के लिए हां और नहीं में सिर्फ दो ही विकल्प दिए गए थे।

इतने लोगों ने लिया पोल में हिस्सा

Indians do not believe foreign celebrities rihanna Greta thunberg Conspiracy talking about farmers protest in amar ujala poll
रिहाना और क्रिस ब्राउन
गौरतलब है कि करीब सात घंटे पहले शुरू हुए इस पोल में अब तक दो हजार 944 लोग वोट कर चुके हैं। वहीं, पोल खत्म होने के करीब 16 घंटे बाकी हैं। इनमें 52 फीसदी लोगों का मानना है कि विदेशी हस्तियां किसी साजिश के तहत भारतीय किसान आंदोलन पर बात नहीं कर रही हैं। हालांकि, 48 प्रतिशत लोग इसे साजिश मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशियों की एंट्री का क्या है पूरा मसला?

Indians do not believe foreign celebrities rihanna Greta thunberg Conspiracy talking about farmers protest in amar ujala poll
ग्रेटा थनबर्ग (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बता दें कि देश में कृषि कानूनों के विरोध में 69 दिन से किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इस बीच पॉप स्टार रिहाना और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया, जिसके बाद पूरे मामले में उबाल आ गया। 
विज्ञापन

देसी सितारों ने यूं दिया जवाब

Indians do not believe foreign celebrities rihanna Greta thunberg Conspiracy talking about farmers protest in amar ujala poll
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी विदेशी हस्तियों के विरोध में देसी सितारे सामने आ गए। दरअसल, कंगना रणौत, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत तमाम भारतीय हस्तियों ने विदेशी सितारों की दखलअंदाजी पर विरोध जताया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने तो यहां तक कह दिया कि देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं हो सकता। विदेशी ताकतें सिर्फ दर्शक बनी रहें, दखलंदाजी  न करें। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया। वहीं, ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में धारा 153ए और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया। उन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed