फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा ने डीजल थार की 1577 यूनिट्स को वापस लिया, एसयूवी में आई यह बड़ी खराबी

Thu, 04 Feb 2021 05:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
mahindra thar recalled Mahindra recalls 1577 units of diesel Thar in India over possible  faulty engine part camshaft
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
देश की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) (एमएंडएम) ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी एसयूवी Thar (थार) की 1,577 यूनिट्स को रिकॉल कर रही है यानी वापस ले रही है। नई थार एसयूवी के डीजल इंजन के खराब पुर्जों को बदलने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने कहा कि वह थार के डीजल वेरिएंट की 1,577 यूनिट्स के सक्रिय निरीक्षण और कलपुर्जों के बदलने का काम करेगी, जिनका विनिर्माण सात सितंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच हुआ है। 
mahindra thar recalled Mahindra recalls 1577 units of diesel Thar in India over possible  faulty engine part camshaft
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
एमएंडएम ने शेयर बाजारों के बताया कि किसी खास समय में आपूर्तिकर्ता के संयंत्र में एक मशीन की सेटिंग में गलती के चलते डीजल थार के कुछ इंजनों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कंपनी ने आगे कहा कि कड़े गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने निरीक्षण और सुधार की पेशकश की है। रिकॉल की गई थार की सभी यूनिट्स को निशुल्क ठीक किया जाएगा। कंपनी के अधिकृत डीलरशिप कार का निरीक्षण करेगी और उसमें खराबी पाए जाने पर उसे ठीक करेगी। 

एमएंडएम ने कहा कि प्रभावित थार ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। 
mahindra thar recalled Mahindra recalls 1577 units of diesel Thar in India over possible  faulty engine part camshaft
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
थार का इंजन
नई थार एसयूवी को 2 वेरिएंट्स AX और LX के साथ पेश किया गया है। और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को लुभाने के लिए इसमें बहुत सारे पॉवरट्रेन गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। पहली बार, महिंद्रा थार में पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 2.0-लीटर यूनिट है जो 152 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि 2.2 लीटर डीजल यूनिट 132 bhp का पावर जेनरेट करता है। थार के साइज को देखते हुए इसमें मिलने वाले पॉवरट्रेन को काफी पावरफुल माना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra thar recalled Mahindra recalls 1577 units of diesel Thar in India over possible  faulty engine part camshaft
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
दोनों इंजनों में AX वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि LX वेरिएंट में दोनों इंजन ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि पेट्रोल LX वेरिएंट में कोई मैनुअल गियरबॉक्स नहीं दिया गया है। ऑफ-रोडिंग ड्राइव की जरूरतों के हिसाब से महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रहा है। 
विज्ञापन
mahindra thar recalled Mahindra recalls 1577 units of diesel Thar in India over possible  faulty engine part camshaft
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Refernce Only
फीचर्स
नई महिंद्रा थार की क्वालिटी और डिजाइन पिछले मॉडल से कई हजार साल आगे की बात लगती है। इसमें वह सब कुछ है जो आप एक शहरी एसयूवी में चाहते हैं। इसका थीम सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक है। इसके फिटिंग और फिनिश से लेकर इसके इक्विपमेंट और डिजाइन तक, आप पाएंगे कि थार को इतनी पसंदीदा और एक शहरी एसयूवी बनाने के लिए महिंद्रा ने कितनी मेहनत की है। इसमें 6-सीटर और 4-सीटर लेआउट मिलता है और एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल के साथ 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed