फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Bharav Gaurav train to embark on 18-day Shri Ramayana Yatra on April 7

Railways: भगवान राम से जुड़े स्थलों की यात्रा कराएगी भारत गौरव ट्रेन, सात अप्रैल से श्री रामायण यात्रा शुरू

Wed, 15 Mar 2023 08:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन टूर का संचालन आधुनिक सुविधाओं वाली 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' में किया जाएगा। अब तक देश में 26 भारत गौरव ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Bharav Gaurav train to embark on 18-day Shri Ramayana Yatra on April 7
भारत गौरव ट्रेन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेल तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' के जरिए 18 दिवसीय 'श्री रामायण यात्रा' शुरू करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ट्रेन सात अप्रैल को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को कवर करेगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन टूर का संचालन आधुनिक सुविधाओं वाली 'भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' में किया जाएगा। अब तक देश में 26 भारत गौरव ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में दो बेहतरीन डाइनिंग रेस्तरां, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में शॉवर क्यूबिकल, सेंसर आधारित वॉशरूम फंक्शन और पैरों की मालिश सहित कई अद्भुत विशेषताएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने  बताया कि पूरी तरह से एयरकंडीशंड ट्रेन दो प्रकार के सुविधा प्रदान करती है, अर्थात् प्रथम एसी और द्वितीय एसी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में प्रत्येक कोच के लिए सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा गार्डों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। यह यात्रा 18 दिनों में पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Indian Railways- पूर्वोत्तर के पांच राज्यों की सैर कराएगी 'भारत गौरव ट्रेन', EMI में भी कर सकेंगे भुगतान


अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा जहां पर्यटक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर और सरयूआरती जाएंगे। इसके बाद बिहार का सीतामढ़ी भी होगा, जहां से पर्यटक सीता की जन्मस्थली और जनकपुर (नेपाल) में राम जानकी मंदिर जाएंगे, जिसे सड़क मार्ग से कवर किया जाएगा। सीतामढ़ी के बाद, ट्रेन बक्सर के लिए रवाना होगी, जहां दर्शनीय स्थलों में रामरेखाघाट, रामेश्वरनाथ मंदिर और गंगा में डुबकी लगाई जाएगी। 

अगला गंतव्य वाराणसी होगा जहां पर्यटक काशी विश्वनाथ मंदिर और गलियारे, तुलसी मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर जाएंगे। यात्रियों को सड़क मार्ग से प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, ट्रेन का अगला पड़ाव नासिक होगा जिसमें त्र्यंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी की यात्रा की जाएगी। नासिक के बाद अगला गंतव्य प्राचीन कृष्किंधा शहर हम्पी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed