फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway Boost Revenue via Mega Advertising Platform to roll out 2 lakh screens at stations

अब विज्ञापनों के जरिए मुनाफा कमाएगा भारतीय रेलवे

Mon, 24 Apr 2017 01:41 PM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Mon, 24 Apr 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Boost Revenue via Mega Advertising Platform to roll out 2 lakh screens at stations
रेलवे डिस्प्ले नेटवर्क

भारतीय रेलवे अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए अब एक नई योजना बना रहा है। रेलवे अब विज्ञापनों के जरिए अपना राजस्व बढ़ाएगा। इसके लिए रेलवे ने देशभर में 2 लाख स्क्रीन्स लगाने की योजना बनाई है। इस मेगा एडवरटाईजिंग प्लेटफॉर्म से रेलवे को 10 सालों में करीब 10 हजार करोड़ मुनाफा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब स्मार्टफोन पर चलेगी रेलवे की 'हिंद रेल', यात्रियों को क्लिक पर मिलेगी हर तरह की जानकारी
विज्ञापन


देश के बड़े रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही यात्रियों को जानकारी देने के लिए विशाल डिजिटल स्क्रीन लगे होंगे। इसके अलावा इस पर विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे, जिससे भारतीय रेलवे के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल डिस्प्ले नेटवर्क(आरडीएन) ट्रांसपोर्टर के लिए गैर-टिकट स्रोतों से धन जुटाने और यात्रियों के सहूलियत के देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है। कई शीर्ष वैश्विक फर्म जैसे गूगल रेलवे के इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने और विज्ञापन प्रौद्योगिकी को डिजाइन करने में मदद करने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़ें- रेलवे ने बनाया हवाई जहाज जैसा कोच, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

भारतीय रेलवे की शुरुआत में 400 बड़े रेलवे स्टेशनों पर आरडीएन स्थापित करने योजना है। इसके अलावा मई तक इसके लिए टेंडर की भी घोषणा कर दी जाएगी। 

आपको बता दें कि पुरानी दिल्ली, गोरखपुर, ग्वालियर और वाराणसी में बड़े और छोटे डिजिटल स्क्रीन पहले से ही काम कर रहे हैं क्योंकि रेलवे ने इन स्टेशनों पर पहले ही आरडीएन के लिए अनुबंध की स्वीकृति दे दी है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत रेलवे की देशभर के 2,175 रेलवे स्टेशनों पर लगभग दो लाख डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन स्थापित करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed