{"_id":"58fc7dfd4f1c1bee488b4cc9","slug":"railway-to-launch-mega-rail-app-in-june-will-sort-all-problems-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्मार्टफोन पर चलेगी रेलवे की 'हिंद रेल', यात्रियों को क्लिक पर मिलेगी हर तरह की जानकारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अब स्मार्टफोन पर चलेगी रेलवे की 'हिंद रेल', यात्रियों को क्लिक पर मिलेगी हर तरह की जानकारी
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 23 Apr 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय जून में एक नया मेगा ऐप लांच करने जा रहा है, जिसके बाद अभी चल रहे कई तरह के रेलवे ऐप बंद हो जाएंगे। इस नए ऐप के लांच हो जाने के बाद हर तरह की जानकारी आसानी से मिलेगी और यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली कई दिक्कतों से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
हिंदरेल नाम होगा इस नए ऐप का
रेलवे ने अपने इस नए ऐप का नामकरण भी कर दिया है। इस नए मेगा ऐप को हिंदरेल के नाम से जाना जाएगा। इस ऐप में यात्रियों को ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, देरी, कैंसिल हुई रेलगाड़ियों के बारे में सूचना, गाड़ी कौन से प्लेटफॉर्म नंबर पर आएगी, गाड़ी कहां चल रही है और ट्रेन में खाली बर्थ के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ में मिलेगी यह सुविधाएं
इस नए ऐप में इसके अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें टैक्सी की बुकिंग, कुली, वेटिंग रुम, होटल में बुकिंग, यात्रा पैकेज, ई-कैटेरिंग और अन्य यात्रा संबंधी सेवाओं की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
ऐप से रेलवे को 100 करोड़ कमाई होने की आशा
रेलवे को इस नए ऐप से हर साल 100 करोड़ रुपये की कमाई होने की आशा है, क्योंकि इसमें कई सारी सर्विस रेवेन्यु शेयर मॉडल पर मिलेगी।