फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy save malta vessel mv ruen from hijacking in arabian sea

Indian Navy: मालवाहक जहाज को लुटेरों से रेस्क्यू करने में जुटी भारतीय नौसेना, मदद के लिए भेजा अपना युद्धक जहाज

Sat, 16 Dec 2023 05:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Dec 2023 05:03 PM IST
सार

नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और  जहाज को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
indian navy save malta vessel mv ruen from hijacking in arabian sea
भारतीय नौसेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में लुटेरों से माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को रेस्क्यू करने में जुटी है। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है। फिलहाल माल्टा का ये मालवाहक जहाज सुरक्षित सोमालिया के तट के नजदीक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना जहाज को बचाने में जुटी
भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने अदन की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रख रहा है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। फिलहाल यह जहाज सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अरब सागर में समुद्री लुटेरों का खतरा
भारतीय नौसेना ने बताया कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं। क्रू के सदस्यों ने UKMTO पोर्टल पर 14 दिसंबर 2023 को एक संदेश भेजा था, जिसमें बताया गया था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सूचना पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना किया। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी स्थिति पर इलाके में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीबी नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने कहा, 'भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में सबसे पहले मदद करने और व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटेन की सरकार की तरफ से जहाजों को सलाह दी गई है कि 'जब वह अरब सागर में सोमालिया के नजदीक से गुजरें तो अलर्ट रहें। दरअसल इस इलाके में समुद्री लुटेरों के कई गिरोह सक्रिय हैं। सलाह दी गई है कि जहाज अलर्ट रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed