फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy has rescued the hijacked cargo ship MV Leela Norfolk from pirates in the Arabian Sea

Indian Navy: अगवा मालवाहक पोत MV लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों से कराया रिहा, मार्कोस कमांडो ने दिखाई ताकत

Fri, 05 Jan 2024 08:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 08:49 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अगवा मालवाहक पोत एमवी लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों से छुड़ा लिया गया हैं।  पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Indian Navy has rescued the hijacked cargo ship MV Leela Norfolk from pirates in the Arabian Sea
अगवा मालवाहक पोत एमवी लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों से रिहा करा लिया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अगवा मालवाहक पोत एमवी लीला नॉरफोक को समुद्री लुटेरों से रिहा करा लिया गया है। शुक्रवार को भारतीय नौसेना के कमांडो मार्कोस के अगवा पोत पर पहुंचे से पहले ही समुद्री लुटेरे भाग गए थे। लाइबेरियाई झंडे वाले पोत के 21 सदस्यीय चालक दल में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जो सुरक्षित हैं। पोत को सोमालिया के तट से बाहर लाया जाया जा रहा है।
विज्ञापन


नौसेना के मारकोस कमांडो को देख भाग खड़े हुए लुटेरे
भारतीय नौसेना ने मालवाहक पोत के अगवा होने की सूचना मिलते ही अपने युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, समुद्री गश्ती विमान पी8एल और टोही प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन को उसके पीछे लगा दिया था। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था। इस दौरान जवानों ने समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी। उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और उसकी तलाशी ली तो कोई लुटेरा वहां मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन

 

पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित 
यूके समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने बताया है कि पोत पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित हैं। आईएनएस चेन्नई की निगरानी में उसे सोमालिया के तट से बाहर निकाला जा रहा है। इससे पहले यूकेएमटीओ से ही नौसेना को बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि पोत पर पांच-छह लुटेरे सवार हो गए हैं और उसे सोमालिया की तरफ से ले जा रहे हैं। मालवाहक पोत ब्राजील के पोर्ट डू एको से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। लेकिन करीब दस दिन पहले ही लुटेरों ने अदन की खाड़ी में एमवी रुएन का अपहरण कर लिया था।

समुद्री लुटेरों की फिर बढ़ी सक्रियता
गुरुवार को लाल सागर में हूती विद्रोहियों के मालवाहक जहाजों हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की थी। समुद्री लुटेरों का फिर से सक्रिय होना पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय बन गया हैं। गौरतलब है कि 2017 में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में कई देशों की नौसेना के विशेष अभियान ने इन लुटेरों का लगभग सफाया कर दिया था।

समुद्री लुटेरों की अब खैर नहीं- नौसेना अधिकारी
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत तैनात किए गए हैं।  नौसेना अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना मुख्यालय समुद्र में अपने अभियानों पर कड़ी नजर रख रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed