{"_id":"599dc6454f1c1b54408b482d","slug":"indian-coast-guard-ship-varuna-decommissioned-from-active-service-after-30-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल की सेवा के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज 'वरुण' हुआ सेवामुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
30 साल की सेवा के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज 'वरुण' हुआ सेवामुक्त
amarujala.com- Written by: मुकेश झा
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड शिप वरुण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज वरुण अपनी 30 साल की सेवा के बाद बुधवार को सेवामुक्त हो गया। कोच्चि में बुधवार को आयोजित एक पारंपरिक सैन्य समारोह में वरुण को पूरे सशस्त्र बलों के सम्मान के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
Indian Coast Guard Ship Varuna decommissioned from active service after 30 years of service in a traditional military ceremony held at Kochi pic.twitter.com/HdWaAHwi73
— ANI (@ANI) August 23, 2017विज्ञापन
इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे वेस्ट कोस्ट गार्ड क्षेत्र के कमांडर इंस्पेक्टर जनरल के आर नौटियाल ने समारोह में बोलते हुए कहा कि जहाज वरुण का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि वरुण ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण को उजागर किया है।
विज्ञापन
समारोह में जहाज के डीआईजी राजेश मित्तल के कमांडिंग ऑफिसर ने औपचारिक परेड की कमान संभाली और वेस्ट कोस्ट गार्ड क्षेत्र के कमांडर को अंतिम रिपोर्ट दे दी। बता दें कि आईसीजीएस वरुण अपनी श्रृंखला का चौथा जहाज है। जिसे ऑफशोर पेट्रोल वैसल (ओपीवी) के रूप में जाना जाता है और मुंबई के माझगाव डॉक द्वारा निर्मित है।
मालूम हो कि भारतीय जल सीमा की सुरक्षा और निगरानी का भार इंडियन कोस्ट गार्ड के ऊपर है। जल सीमा की निगरानी के लिए कोस्ट गार्ड एक्ट द्वारा 18 अगस्त 1978 को इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना की गई। इंडियन कोस्ट गार्ड में भविष्य तलाश रहे चयनित छात्रों को पहले चरण में कोस्टगार्ड शिप वरुण पर साढ़े चार महीने की ट्रेनिंग दी जाती थी। इंडियन कोस्ट गार्ड का यह जहाज काफी पुराना था।