फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard caught fishing boat 11 lakh cash recovered diesel smuggling

ICG: भारतीय तट रक्षकों ने पकड़ी मछली पकड़ने वाली नाव, 11 लाख नकद बरामद, डीजल की तस्करी में शामिल होने का शक

Wed, 17 Apr 2024 08:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Apr 2024 08:41 PM IST
सार

सीमा शुल्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के आधार पर आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) ने एक ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान में आईसीजी की दो फास्ट पेट्रोलिंग नाव और एक इंटरसेप्टर नाव शामिल थी।

विज्ञापन
Indian Coast Guard caught fishing boat 11 lakh cash recovered diesel smuggling
नाव। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तट रक्षकों ने महाराष्ट्र तट के पास से मछली पकड़ने वाली एक नाव पकड़ी है, जिसमें से नकदी जब्त की गई है। रत्रा मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि टीम ने नाव से 11.46 लाख की नकदी जब्त की है। टीम ने आशंका जताई है कि यह नकदी डीजल की तस्करी के बदले में भारतीय ओएसवी ने दी होगी। 

विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग की जानकारी के आधार पर कार्रवाई
बयान में बताया गया कि आईसीजी ने नाव को मुंबई से 83 समुद्री मील दूर उत्तर पश्चिम में डीजल तस्करी में शामिल नाव को पकड़ा है। जहाज को बुधवार तड़के मुंबई लाया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय, सीमा शुल्क और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त जांच की जा रही है। सीमा शुल्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के आधार पर आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) ने एक ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान में आईसीजी की दो फास्ट पेट्रोलिंग नाव और एक इंटरसेप्टर नाव शामिल थी। बयान के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांच चालक दल के साथ नाव 14 अप्रैल को तस्करी के इरादे से मांडवा बंदरगाह से रवाना हुई थी।

विज्ञापन

पोरबंदर से 50 किमी दूर बल ने पांच मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया
हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने पोरबंदर से 50 किलोमीटर दूर बीच समुद्र से मछली पकड़ने वाली एक नाव से पांच मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाला था। बल ने बताया था कि तटरक्षक जिला मुख्यालय-1 (दक्षिण गुजरात दमन और दीव) के समुद्री बचाव उप केंद्र को एक कॉल आया, जिसमें डूबती हुई नाव और मछुआरों के बारे में बताया गया था। जानकारी मिलते ही आईसीजी जहाज सी-16 तुरंत पोरबंदर के लिए रवाना हुई। आईसीजी ने प्रेमसागर जहाज के चालक दल में शामिल सभी पांच लोगों को बचा लिया और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद उन्हें पोरबंदर लाया गया और मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed