{"_id":"5e196bf98ebc3e87e13bff0c","slug":"indian-coast-guard-carried-out-medical-evacuation-of-myanmar-national-off-porbandar-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तटरक्षक ने पोरबंदर तट पर म्यांमार के एक बीमार नागरिक की बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय तटरक्षक ने पोरबंदर तट पर म्यांमार के एक बीमार नागरिक की बचाई जान
Sat, 11 Jan 2020 12:02 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार नागरिक की तटरक्षक बल ने बचाई जान
- फोटो : ANI
भारतीय तटरक्षक बल ने 10-11 जनवरी को गुजरात के पोरबंदर तट पर एक वाणिज्यिक पोत एमवी फॉर्च्यून विंग से म्यामांर के बीमार नागरिक को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
Indian Coast Guard carried out medical evacuation of a Myanmar national off Porbandar coast at high seas on 10/11 January from a civil vessel 'MV Fortune Wing'. pic.twitter.com/y6o1Wh1oqp
— ANI (@ANI) January 11, 2020विज्ञापन
शनिवार को एक अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुंबई समुद्री बचाव सह-समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) के एक अलर्ट के बाद शुक्रवार शाम को एमवी फॉर्च्यून विंग से म्यांमार के नागरिक मयो सान के चिकित्सा बचाव के लिए तट रक्षक जहाज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया, 'सूचना मिलने पर, आईसीजी जहाज सी-445 दोपहर एक बजे चिकित्सा निकासी के लिए रवाना हुआ और 78 समुद्री मील दूर पोरबंदर तट पर शाम 6.45 बजे बचाव कार्य संपन्न किया गया।' तटरक्षक सान को जेट्टी पर ले आए और आधी रात के बाद उन्हें स्थिर स्थिति में और एक स्थानीय एजेंट को सौंप दिया गया। बाद में उन्हें राजकोट भेज दिया गया।