फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will soon get a single dose vaccine

Corona vaccine: इंतजार खत्म, भारत को जल्द ही मिलेगा एक खुराक वाला टीका

Fri, 10 Sep 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 05:58 AM IST
सार

चिकित्सीय अध्ययनों के अनुसार जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन करीब 85 फीसदी असरदार है। वैक्सीन लेने के 28 दिन बाद अस्पताल में भर्ती या फिर मौत की आशंका सबसे कम होने की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन
India will soon get a single dose vaccine
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए एक खुराक वाले टीके का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। अगले महीने से देश में यह टीका उपलब्ध होगा। जानकारी मिली है कि अगले सप्ताह टीके का पहला बैच कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए पहुंचेगा।

विज्ञापन


इस बैच को कसौली और पुणे स्थित दो अलग अलग प्रयोगशाला में परखा जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब दो सप्ताह का वक्त लग सकता है, जिसके बाद यह वैक्सीन टीकाकरण के लिए उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन


जॉनसन एंड जॉनसन फॉर्मा कंपनी ने एकल खुराक वाले इस टीके को तैयार किया है। हाल ही में भारत सरकार से कंपनी को आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। फिलहाल कंपनी को वैक्सीन आयात करने की अनुमति दी गई है, लेकिन हैदराबाद स्थित फॉर्मा कंपनी बायोलॉजिक ई के साथ हुए करार के तहत आगामी दिनों में इसका घरेलु उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उत्पादन के लिए दोबारा लेनी होगी अनुमति
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि जॉनसन एंड जॉनसन को घरेलू उत्पादन के लिए दोबारा से अनुमति लेनी होगी। इस वैक्सीन की एक खुराक ही काफी है, और इसका पहला बैच अगले एक सप्ताह के अंदर कभी भी भारत आ सकता है। बताया कि हाल ही में वैक्सीन जांच के लिए पुणे स्थित लैब को भी मान्यता दी गई है। देश में तीन लैब में यह सुविधा है।


स्कूल खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूरी नहीं 
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि  स्कूल खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण होना जरूरी नहीं है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा नहीं हुआ है। स्कूल खोलने को लेकर बच्चों के लिए कोई शर्त नहीं है। बच्चों की जगह स्कूल स्टाफ का टीकाकरण होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed