{"_id":"6818555d0fc227f4d6020ce8","slug":"india-vs-pakistan-advocating-for-pakistan-while-enjoying-india-freedom-is-not-idealism-cm-sarma-said-bluntly-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Pakistan: 'भारत की आजादी का आनंद लेते हुए पाकिस्तान की पैरवी करना आदर्शवाद नहीं', CM सरमा की दो टूक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India vs Pakistan: 'भारत की आजादी का आनंद लेते हुए पाकिस्तान की पैरवी करना आदर्शवाद नहीं', CM सरमा की दो टूक
Mon, 05 May 2025 11:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 May 2025 11:36 AM IST
सार
असम में पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट पर अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय धरती पर पाकिस्तान प्रेम रखने के लिए तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त हिदायत भी और पाकिस्तान का नापाक चेहरा उजागर किया।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भारत में बैठकर पाकिस्तान की पैरवी करने वालों जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का आनंद लेते हुए पाकिस्तान की पैरवी करना आदर्शवाद नहीं है। पड़ोसी देश में भारत की पैरवी बर्दाश्त नहीं की जाती, हमारे यहां फिर भी इसे बर्दाश्त किया जाता है, उस पर बहस की जाती है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा, 'भारत में जो लोग जमीनी हकीकत को समझे बिना अमन की आशा का उपदेश देते रहते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए- पाकिस्तान में भारत के साथ शांति की बात करना अपराध माना जाता है। भारत में पाकिस्तान के साथ शांति की बात करना बर्दाश्त किया जाता है। इस पर बहस होती है, यहां तक कि मुख्यधारा के मंचों पर इसे बढ़ावा भी दिया जाता है। भारत की आजादी का आनंद लेते हुए पाकिस्तान के बारे में प्यार भरी बातें करना आदर्शवाद नहीं है। यह अज्ञानता है। यह पाखंड है और अपनी मातृभूमि के साथ विश्वासघात है।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राफेल पर नींबू-मिर्ची बयान विवाद: कांग्रेस नेता अजय राय पर BJP का पलटवार, कहा- सेनाओं का अपमान करना इनकी पहचान
विज्ञापन
पाकिस्तान का नापाक चेहर भी उजागर किया
सीएम सरमा ने पाकिस्तान का नापाक चेहर भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान भारत समर्थक लोगों के साथ कैसा बर्ताव करता है। उनकी आवाज को कैसे दबाता है। उनके खिलाफ कैसे-कैसे षडयंत्र रचता है। सीएम सरमा ने लिखा...
1. निगरानी और प्रोफाइलिंग
- भारत समर्थक भावना वाले हर पोस्ट, ट्वीट या लेख पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों खास तौर पर आईएसआई की नजर होती है। छात्रों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को नियमित रूप से निगरानी सूची में रखा जाता है।
2. सेंसरशिप और टेकडाउन
- पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) सक्रिय रूप से भारत की पैरवी वाली सामग्री को ब्लॉक या हटा देता है। शांति या संवाद को बढ़ावा देने वाले हैशटैग भी बिना किसी स्पष्टीकरण के मिटा दिए जाते हैं।
3. कानूनी धमकी
- पाकिस्तान के कठोर साइबर अपराध कानून (PECA) के तहत भारत समर्थक किसी भी चीज को व्यक्त करने के लिए लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। देश विरोधी और दुश्मन का महिमामंडन जैसे अस्पष्ट आरोपों का इस्तेमाल तर्क की आवाजों को चुप कराने के लिए किया जाता है।
4. गिरफ्तारी और यातना
- नागरिकों को खुफिया एजेंसियों की ओर से उठाया जाता है। प्रताड़ित किया जाता है। बिना किसी सुनवाई के जेल में डाल दिया जाता है। अक्सर किसी कविता, शांति अपील या संतुलित लेख जैसी हानिरहित चीज के लिए भी यातनाएं दी जाती हैं।
5. जबरन गायब होना
- दर्जनों लोग खास तौर पर बलूच, पश्तून और सिंधी कार्यकर्ता भारत के लिए समर्थन व्यक्त करने या पाकिस्तान की सैन्य ताकतों को चुनौती देने के लिए बिना किसी सुराग के गायब हो गए। परिवार सालों तक इंतजार करते हैं, कोई जवाब नहीं और कोई न्याय नहीं।
6. सामाजिक बहिष्कार और धमकियां
- जो लोग शांति की बात करते हैं या भारत की उपलब्धियों को स्वीकार करते हैं, उन्हें बहिष्कृत कर दिया जाता है। देशद्रोही करार दिया जाता है। अक्सर चरमपंथी तत्वों द्वारा धमकाया जाता है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन