{"_id":"618c39661778163fbe39ffda","slug":"india-us-agreement-to-develop-unmanned-vehicle-under-defense-technology-and-trade-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका करार: रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानवरहित यान विकसित करने का समझौता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका करार: रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानवरहित यान विकसित करने का समझौता
Thu, 11 Nov 2021 02:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:58 AM IST
सार
तेजी से मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच भारत और अमेरिका समन्वय को और मजबूत करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई डीटीटीआई समूह की 11वीं बैठक में विशिष्ट परियोजनाओं की प्रगति और रक्षा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और अमेरिका के बीच मानवरहित यान बनाने के संबंध में एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत यह पहला करार है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तेजी से मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच भारत और अमेरिका समन्वय को और मजबूत करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई डीटीटीआई समूह की 11वीं बैठक में विशिष्ट परियोजनाओं की प्रगति और रक्षा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार और अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिग्रहण अवर सचिव ग्रेगरी कॉसनर ने संयुक्त रूप से की। सितंबर 2020 में हुई पिछली बैठक के बाद अब मानवरहित यान को लेकर हुई इस करार को दोनों देशाें ने अहम उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन