फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, Thailand troops begin joint anti-terror drills in Meghalaya

Meghalaya: आपसी तालमेल बढ़ाने में जुटी भारत-थाईलैंड की सेना; संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री का 14वां संस्करण शुरू

Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, शिलॉन्ग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलॉन्ग Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 02 Sep 2025 11:35 PM IST
सार

संयुक्त सैन्य अभ्यास में कंपनी स्तर पर अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-सात अंतर्गत आतंकवाद-रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सामरिक अभ्यास, संयुक्त योजना, विशेष हथियार कौशल, शारीरिक फिटनेस, छापेमार अभियानों को शामिल करेगा।

विज्ञापन
India, Thailand troops begin joint anti-terror drills in Meghalaya
भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-14वां संस्करण शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-14वां संस्करण मंगलवार को मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ।अभ्यास 14 सितंबर तक चलेगा। यह द्विपक्षीय अभ्यास दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य कार्यक्रमों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भारतीय थलसेना और रॉयल थाई आर्मी के बीच सहयोग, पारस्परिक समझ और संचालन क्षमता बढ़ाना है। 13वां संस्करण थाईलैंड के ताक प्रांत स्थित फोर्ट वाचिराप्रकान में हुआ था।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन कर रही, जिसमें 120 सैनिक हैं। रॉयल थाई आर्मी से 53 सैनिक भाग ले रहे।
विज्ञापन


संयुक्त सैन्य अभ्यास में कंपनी स्तर पर अर्ध-शहरी इलाकों में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय-सात अंतर्गत आतंकवाद-रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सामरिक अभ्यास, संयुक्त योजना, विशेष हथियार कौशल, शारीरिक फिटनेस, छापेमार अभियानों को शामिल करेगा। इसका समापन 48 घंटे के सत्यापन अभ्यास से होगा, जिसमें वास्तविक सैन्य परिदृश्यों का अनुकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed