फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Takes Swipe at China in UNSC Have Ensured Our Assistance Does Not Create Indebtedness

यूएनएससी: इशारों-इशारों में चीन पर वार, भारत की सहायता किसी को कर्जदार नहीं बनाती

Wed, 10 Nov 2021 08:44 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Nov 2021 08:44 AM IST
सार

भारत ने कहा कि हमने हमेशा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए अपने विकास साझेदारी प्रयासों के साथ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी मदद किसी को कर्जदार नहीं बनाती। 

विज्ञापन
India Takes Swipe at China in UNSC Have Ensured Our Assistance Does Not Create Indebtedness
भारत-चीन - फोटो : pixabay

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने इशारों-इशारों में चीन पर निशाना साधा। भारत ने कहा कि हमने हमेशा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए अपने विकास साझेदारी प्रयासों के साथ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी मदद किसी को कर्जदार नहीं बनाती। 

विज्ञापन


वर्तमान अध्यक्ष मेक्सिको की अगुवाई में सुरक्षा परिषद में 'अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा का पालन: बहिष्करण, असमानता और संघर्ष' विषय पर आयोजित खुली बहस के दौरान विदेश राज्य मंत्री डॉ राजकुमार रंजन सिंह ने कहा कि चाहे वह 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत भारत के पड़ोसियों के साथ हो या अफ्रीकी भागीदारों के या अन्य विकासशील देशों के साथ, 'भारत उन्हें बेहतर और सशक्त बनाने में मदद करने के लिए मजबूत समर्थन का स्रोत बना हुआ है और बना रहेगा।'
विज्ञापन


सिंह ने कहा, 'भारत ने हमेशा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए विकास साझेदारी के प्रयासों के साथ वैश्विक एकजुटता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी सहायता, सदैव मांग-संचालित बनी रहे, रोजगार सृजन एवं क्षमता निर्माण में योगदान करे और किसी को कर्जदार बनाने जैसी स्थिति पैदा नहीं करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन-शी में जल्द वार्ता की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक वर्चुअल बैठक जल्द अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। इस मामले पर जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, बैठक को लेकर वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने पुष्टि करने से इनकार कर दिया लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बैठक के विवरण को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा जारी है।


बाइडन प्रशासन के प्रारंभिक दौर में दोनों देशों में अच्छे संकेत नहीं दिखे लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि कि यह बैठक दो महाशक्तियों की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संघर्ष रोकने का अच्छा तरीका है। सूत्रों ने बताया कि चीन के घरेलू कोरोना प्रतिबंधों व शी की यात्रा को लेकर अनिच्छा को देखते हुए वाशिंगटन नवंगर में वीडियो कांफ्रेंस के बारे में भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed